छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

टोक्यो ओलंपिक : सिंधु का प्रवाह जारी पोलिकारपोवा को हराकर दूसरे दौर में पहुंची

टोक्यो ओलंपिक : सिंधु का प्रवाह जारी पोलिकारपोवा को हराकर दूसरे दौर में पहुंची
Share

टोक्यो/नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले मुकाबले में उन्होंने इस्रायल की केन्सिया पोलिकारपोवा को आसानी से मात दी। इसके अलावा आज भारत के लिए दूसरा दिन बेहद खास है। छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम, सानिया मिर्जा और तैराकी में साजन प्रकाश भारत की चुनौती पेश करेंगे। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन मीराबाई चानू ने भारोत्तलन में बेहतरीन शुरूआत करते हुए रजत पदक जीता था।
सानिया-अंकिता को मिल रही टक्कर
पहला सेट हारने के बाद सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को लिडमयला और नादिया किचनोक की जोड़ी दूसरे सेट में कड़ी टक्कर दे रही है। एक समय दूसरा सेट 2-2 की बराबरी पर था। लेकिन भारतीय जोड़ी ने अपने अनुभव को झोंकते हुए दूसरे सेट में अब बढ़त बना ली है।
सानिया-अंकिता ने जीता पहला सेट
टोक्यो ओलंपिक में महिला युगल में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी खेल रही है। इन दोनों का मुकाबला यूक्रेन की लिडमयला और नादिया किचनोक से हो रहा है। भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 से जीत लिया।
पीवी सिंधु की धमाकेदार जीत
टोक्यो ओलंपिक की महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की पीवी सिंधु ने जीत का साथ आगाज किया। इस जीत के साथ वह अगले दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने इस मकुाबले में इस्रायल की केन्सिया पोलिकारपोवा को 21-7 और 21-10 के अंतर से आसानी से हरा दिया।
पदक की रेस से बाहर हुईं मनु भाकर- यशस्विनी सिंह
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। इस स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और यशस्विनी सिंह ने देश को निराश किया। फाइनल में जाने के लिए दोनों को अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाना जरूरी था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मनु भाकर 575 अंकों के साथ 12वें जबकि 574 अंकों के साथ यशस्विनी 13वें स्थान पर रहीं।
 


Share

Leave a Reply