CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कल कांग्रेसी करेंगे भाजपा नेताओ को गुलाब फुल भेट, जाने क्यों

कल कांग्रेसी करेंगे भाजपा नेताओ को गुलाब फुल भेट, जाने क्यों
Share

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश महामंत्री प्रभारी संगठन चंद्रशेखर शुक्ला जी ने बताया कि जैसा की आप सभी को ज्ञात है केंद्र सरकार द्वारा कोरोना से लड़ने हेतु अधिकृत की गई वेक्सिन कम्पनी ने अपना प्रति डोज़ शुल्क जारी कर दिया है , जो की इस प्रकार हैं|
COVAXIN
मोदी सरकार ~ 150 , राज्य सरकार ~ 600, प्राइवेट ~ 1200
COVISHIELD
मोदी सरकार ~ 150, राज्य सरकार ~ 400, प्राइवेट ~ 600
यह पूरी तरह से सरासर लूट है, इसे यह आपदा में अवसर ही नहीं अपितु आपदा में मोदी सरकार का व्यापार है, यह जनता पर पड़ने वाला भयंकर बोझ है।
दवाओं के मूल्य नियंत्रण प्रावधानों के तहत वैक्सीन की न्यूनतम दरें केंद्र सरकार निर्धारित कर सकती है। जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा केंद्र सरकार को दो बार पत्र भी लिखा जा चुका है।
अतेव इस हिटलर शाही वाले आदेश के ख़िलाफ़ आदरणीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार कल दिनांक 26/04/2021 को प्रदेश कांग्रेस के समस्त प्रदेश पदाधिकारिगण,जिला अध्यक्षगण द्वारा भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री, सभी पूर्व मंत्रीगण व समस्त पदाधिकारिगणों (प्रदेश/जिला/मंडल/बूथ) को एक गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें उनके नेता नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश में विपरीत स्तिथि होने पर भी व्यापार करने हेतु लानत मलामत के रूप में एक फूल देकर ज्ञापित किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओ से कहा कि फूल भेंट करने जाते वक्त कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करना है, कहीं भी 2-3 से ज़्यादा व्यक्ति एकसाथ न जावें। और फूल देते हुए का अपना विडियो अथवा फ़ोटो अनिवार्य रूप से ले लेवें व उसे सोशल मीडिया व स्थानीय समाचार पत्रों पर ‘आपदा में अवसर’ हेडिंग के साथ अवश्य प्रकाशित करवाएँ।


 


Share

Leave a Reply