CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

जय व्यापार पैनल के सम्पर्क अभियान में व्यापारियों ने दिखाया उत्साह,टीम का बिलासपुर-चकरभाठा में दौरा, मिला जोरदार समर्थन

जय व्यापार पैनल के सम्पर्क अभियान में व्यापारियों ने दिखाया उत्साह,टीम का बिलासपुर-चकरभाठा में दौरा, मिला जोरदार समर्थन
Share

रायपुर | जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी एवं चुनाव सह संचालक विक्रम सिंहदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 की तैयारियों के क्रम में जय व्यापार पैनल की टीम आज बिलासपुर का दौरा कर व्यापारी से मुलाकात किया। जय व्यापार पैनल के टीम में प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी, महामंत्री प्रत्याशी अजय भसीन, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी उत्तम गोलछा सहित चुनाव संचालक मंडल के सदस्य शामिल थे।

जय व्यापार पैनल के प्रत्याशी व सदस्य चकरभाठा में व्यापारियों के साथ बैठक कर जय व्यापार पैनल के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। पैनल के प्रत्याशी व सदस्य संत साई जी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संत साई जी ने जीत की शुभकामनाओं के संग सभी को बधाई दी।


पैनल से प्रदेश चुनाव संचालक नरेंद्र दुग्गड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया के साथ ही अब जय व्यापार पैनल के संपर्क अभियान ने तेजी पकड़ ली है। जिसके तहत आज हमारी टीम बिलासपुर जिले में व्यापारियों से भेंट करते हुए जय व्यापार पैनल के लिए समर्थन मांगा। आनंद इंपीरियल व्यापार विहार बिलासपुर में आयोजित व्यापारिक मिलन समारोह में शामिल होकर उपस्थित व्यापारियों को भी संबोधित किया। जहां बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारी साथियों ने जय व्यापार पैनल के पक्ष में अपना वोट देने का वादा किया।

व्यापारियों ने यह स्वीकारा कि लॉकडाउन के दौर में जब पूरा व्यापार जगत मुश्किलों का सामना कर रहा था, उस वक्त श्री पारवानी एवं उनकी टीम ने व्यापारी हित में लगातार प्रयास जारी रखा। जिसके चलते व्यापारियों को व्यापार करने में बहुत मदद मिली।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी ने कहा कि प्रदेश के व्यापारी साथी हमें अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। व्यापारियों का यह समर्थन इस बात का प्रतीक है कि सभी चेम्बर में परिवर्तन चाहते हैं। सभी व्यापारी साथी व्यापारी हित में कार्य करने करने वाले प्रत्याशियों को चेम्बर की कमान सौंपना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जय व्यापार पैनल के साथियों ने कोरोनाकाल व लॉकडाउन के समय में 24 घंटे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में जुटा रहा। हम निःस्वार्थ भाव से चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए व्यापारी साथियों को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि कौन उनके हित के लिए लड़ रहा है और कौन अपने हित के लिए मैदान में है। यह चुनाव व्यापारियों का व्यापारियों के लिए व्यापारी चुनने का चुनाव है।

जिला महामंत्री प्रत्याशी अजय भसीन व कोषाध्यक्ष प्रत्याशी उत्तम गोलछा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमें ऐसे ही वोट न दे आप हमारे द्वारा किए गए कार्यो को देखे, उस पर सोचे, विचारे उसके बाद हमें वोट दे। हम सभी आपकी सेवा करने के लिए आपका बहुमूल्य मत का आशीर्वाद मांग रहे है। आपका एक वोट व्यपारियों के उन्नति, विकास और प्रगति का नव आयाम गढ़ेगा। जिला उपाध्यक्ष प्रत्याशी नवदीप सिंह अरोरा, जिला मंत्री प्रत्याशी अनिल एल वाधवानी ने भी उपस्थित व्यापारियों को संबोधित कर जय व्यापार पैनल के सभी प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने इस बार जय व्यापार के गगनचुंबी नारो के साथ जय व्यापार पैनल के सभी प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, अजय भसीन, उत्तम गोलछा, नवदीप अरोरा, अनिल वाधवानी, राकेश ओचवानी, देवीदास वाधवानी, किशोर पंजवानी, भोजराज मधवानी, विजय वर्मा, राम आर्या, अशोक मंगलानी, कुशल पाण्ड़ेय, कृष्ण कुमार कौशिक, संजय सिंह राजपूत, मनोज मधवानी, ंअजय नत्थानी, प्रताप मोहलानी, अनिल फोटानी, सियराम रोचनाली, हरीश कुकरेजा, राजकुमार कुलवानी, देवानन्द कुकरेजा, प्रमोद कुमार रोचनानी, मोतीलाल जगवानी, विनोद चाॅवला, मनीष शर्मा, प्रकाश कुकरेजा, जीतू मधवानी, सेवाराम रोचवानी, किशोर अडवानी, अशोक नत्थानी एवं नारायण पंजवानी आदि।


Share

Leave a Reply