नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी 54 यात्रियों से भरी बस, अब तक 18 लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी 54 यात्रियों से भरी बस, अब तक 18 लोगों की मौत
Share

सतना | मध्य प्रदेश के सीधी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। अब तक इस हादसे में 18 लोगों की मौत की खबर है। बस में करीब 54 लोग सवार थे। यह बस सीधी से सतना जा रही थी। घटना की सूचना के बाद SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब तक 7 लोगों को बचाया जा चुका है और अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में बर्ड फ्लू का बड़ा मामला आया सामने, 21 हजार पक्षियों को मारने की तैयारी में है प्रशासन

इस घटना की जानकारी मिलते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल कलेक्टर से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली। बस जिस नहर में गिरी है वह सीधे बाणसागर डैम से जुड़ी हुई है, इसलिए नहर में पानी भी तेज रफ़्तार के साथ बह रहा रहा है और पानी की मात्रा भी अधिक है। जिससे रेस्क्यू में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें : बड़ी खबर : जिले में हो रहे बाल विवाह को रोकने में प्रशासन को मिली बड़ी सफलता, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, घटना प्रदेश के रामपुर के नेकिन थाना क्षेत्र के पटना पुलिया की है, जहां यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई है। यह बस सीधी से सतना जा रही थी। हालांकि, अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि बस में कितने यात्री सवार हैं, लेकिन अनुमानित संख्या 54 के करीब बताई जा रही है।


Share

Leave a Reply