CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Trending News: पिता की मौत के बाद डेढ़ साल तक बेटे ने फ्रीजर में रखा शव...जानें चौंकाने वाली कहानी

Trending News: पिता की मौत के बाद डेढ़ साल तक बेटे ने फ्रीजर में रखा शव...जानें चौंकाने वाली कहानी
Share

 Netherlands: नीदरलैंड्स में एक शख्स ने अपने मृत पिता के शव को 18 महीने तक फ्रीजर में रखा, क्योंकि वह अपने पिता से बिछड़ना नहीं चाहता था. ख़ास बात यह कि नीदरलैंड्स के लैंडग्राफ का रहने वाला डच व्यक्ति 82 साल का है. उसके पिता की उम्र 101 साल थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डच व्यक्ति अपने मृत पिता का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहता था. जब इस मामले का पता चला तो हर कोई हैरान रह गया. 

इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अजीबोगरीब मामले का खुलासा फैमिली डॉक्टर ने किया. रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग शख्स का इलाज फैमिली डॉक्टर कर रहा था. लेकिन अचानक बुजुर्ग शख्स गायब हो गए. डॉक्टर को अपने मरीज की चिंता होने लगी. पड़ताल किया तो पता चला बुजुर्ग की तो मौत हो चुकी है.

पिता की मौत को छुपाना चाहता था बेटा 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने पिता की मौत के बाद 82 साल के बेटे ने उनके शव को फ्रीजर में रखा हुआ था. इस बात को डच व्यक्ति छुपा कर रखना चाहता था. इसमें काफी हद  तक कामयाबी भी मिली. हालांकि 18 महीने बाद पोल खुल गई. डच व्यक्ति ने पकड़े जाने पर अधिकारियों से कहा कि मैं उन्हें जाने नहीं देना चाहता था, नहीं तो मुझे उनकी याद आती.

शव फ्रीजर में रखने की हो रही जांच 

घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि हम इस घटना की जांच कर रहे हैं और फिलहाल किसी साजिश की आशंका नहीं है. हम कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं.  

घटना को लेकर 82 वर्षीय बेटे ने दावा किया है कि उसके पिता की मौत 18 महीने पहले हो गई थी. तभी उसने उनके शव को फ्रीजर में रखने का फैसला कर लिया था. ये मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी. उसने कहा कि शव को इसलिए स्टोर करके रखा, ताकि मुझे अपने पिता की कमी महसूस न हो. 


Share

Leave a Reply