नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा ने की आत्महत्या, जाने पूरी खबर..

टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा ने की आत्महत्या, जाने पूरी खबर..
Share

मुंबई। टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। वह दिल तो हैप्पी है जी में सिम्मी खोसला के किरदार से लोकप्रिय हुई थीं। दिल तो हैप्पी है जी में सेजल के सह-कलाकार अरु के. वर्मा ने कहा, हां, यह सच है। यह खबर सुन कर मैं चौंक गया। मेरे लिए इस पर विश्वास कर पाना काफी मुश्किल है, क्योंकि मैं उनसे बस 10 दिन पहले ही मिला था और यहां तक की रविवार को हमारी व्हाट्सएप पर बात भी हुई थी। मैं उनसे जब 10 दिन पहले मिला तब वह बिल्कुल ठीक थीं। वर्मा ने शो में सेजल के भाई का किरदार निभाया था। उन्होंने पोर्टल से आगे कहा, उनका परिवार शव को अंतिम संस्कार के लिए उदयपुर ले गया है।


कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आत्महत्या के पीछे का कारण अभिनेत्री के निजी जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है। उदयपुर की रहने वालीं सेजल साल 2017 में मुंबई आईं थीं। स्टार प्लस के शो दिल तो हैप्पी है जी में अपनी शुरुआत से पहले, वह कुछ विज्ञापनों में दिखाई दीं। उन्होंने आजाद परिंदे नामक एक वेब श्रृंखला में भी काम किया था।

Share

Leave a Reply