BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : 22 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अफ़्रीकी हुए गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

BIG BREAKING : 22 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अफ़्रीकी हुए गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
Share

नई दिल्ली, दिल्ली के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 5 किलो फाइन क्वालिटी हेरोइन के साथ 2 ज़ाम्बियान नेशनल को गिरफ्तार किया. ये ड्रग्स दो अलग अलग खेप मे लायी गयी थी. गिरफ्तार अफ्रीकी नागरिकों के नाम मुलापी जोशिया औऱ माम्ब्वे विल्लिअम्स है. एनसीबी ने इन्हें तब गिरफ्तार किया जब ये टी3 टर्मिनल से बाहर निकल रहे थे. इन्होंने इस ड्रग्स को लगेज अटैची में छुपा कर रखा हुआ था. पिछले 6 महीने में एनसीबी की ये अब तक कि सबसे बड़ी रिकवरी है.


ड्रग्स की इंटरनेशनल मार्किट में कीमत करीब 22 करोड़ रुपये

एनसीबी डिप्टी डायरेक्टर ऑपरेशन्स केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक ये ड्रग्स बेहद फाइन क्वालिटी की है. जिसकी इंटरनेशनल मार्किट में कीमत करीब 22 करोड़ रुपये है. ये ड्रग्स अफ़ग़ानिस्तान से अलग अलग देश भेजकर वहां से हिंदुस्तान लायी गयी थी. बेहद स्पेसिफिक इन्फॉर्मेशन मिलने के बाद दिल्ली एनसीबी की टीम ने ये रेड कर ड्रग्स बरामद की है. ये ड्रग्स 25 दिसम्बर और 31 दिसंबर को 2 अलग अलग खेप में भारत लायी गयी थी. जिसमे पहली खेप में करीब 4 किलो 650 ग्राम और दूसरी खेप में 700 ग्राम हीरोइन लायी गयी थी.


बॉर्डर पर सख्ती के बाद स्मगलर बदल रहे हैं रूट

एनसीबी सूत्रों के मुताबिक बॉर्डर पर सख्ती के चलते स्मगलर अपना रूट बदल रहे है. अब दो नए रूट एनसीबी को पता चले है. जिनमे पहले रूट में हेरोइन अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान से समुन्द्र के रास्ते श्रीलंका और मालदीव्स भेजी जा रही है और उसके बाद श्रीलंका और मालदीव्स से इंडिया लायी जा रही है. बरामद ड्रग्स भी इसी रूट से हिंदुस्तान लायी गयी थी. वहीं दूसरा रूट इसमे हेरोइन अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान से अफ्रीकन कंट्री भेजकर वहाँ से हवाई रास्ते कूरियर या पैसेंजर के साथ इंडिया लायी जा रही है.

 


Share

Leave a Reply