BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वंदे भारत मिशन के तहत दुनिया भर से इतने लाख से अधिक लोगों को वापस लाया गया

वंदे भारत मिशन के तहत दुनिया भर से इतने लाख से अधिक लोगों को वापस लाया गया
Share

नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission) के तहत अब तक 67.5 लाख से अधिक लोगों को दुनिया भर से वापस लाया गया है। विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत ने पिछले साल 7 मई से दुनिया के सबसे बड़े निकासी अभियानों में से एक की शुरुआत की। शुरू में, एयर इंडिया और इसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में, अन्य एयर कैरियर को इस कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति दी गई। हवाई निकासी के अलावा समुद्री जहाजों का उपयोग भी भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए किया गया था। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने एक ट्वीट में कहा कि वंदे भारत सिर्फ एक मिशन नहीं है जो असहाय और संकटग्रस्त नागरिकों को वापस लाए बल्कि यह आशा और खुशी का मिशन भी है। विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन शुरू किया गया था। 


Share

Leave a Reply