नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

UP Election Results : प्रियंका गांधी का 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारा नहीं आया काम , केवल एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त

UP Election Results : प्रियंका गांधी का  'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारा नहीं आया काम , केवल एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त
Share

उत्तर प्रदेश : उत्तरप्रदेश में अभी वोटों की गिनती जारी है अभी तक के चुनाव परिणाम के सामने आए रुझानों में कांग्रेस की एक बार फिर दाल नहीं गली कांग्रेस जनता के सामने फिसड्डी साबित होते नजर आ रही है । राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी खाता भी खोल पाती है या नहीं, शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी। शुरुआती रुझानों में पांच-छह सीटों पर आगे चल रही थी लेकिन ताजा रूझान बताते हैं कि कांग्रेस अब केवल एक सीट पर बढ़त बनाए हुई है। यूपी के चुनाव परिणाम और रुझानों ने एक बात तो साफ कर दिया है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का जादू राज्य में नहीं चल पाया है। इसके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी का चर्चित नारा 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' भी फेल हो गया है। पंजाब में भी कांग्रेस का कुछ ऐसा ही हाल हुआ है।

यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे थे। अंत में स्थिति ऐसी हो गई थी कि मात्र 7 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। हालांकि, कांग्रेस ने यह चुनाव अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ी थी। तब राहुल और अखिलेश की जोड़ी खूब चर्चा में थी। इस बार के यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी ने शुरू से मोहड़ा संभाला था। चुनाव घोषणा पत्र के रूप में कांग्रेस ने युवाओं के लिए 'युवा विधान' और महिलाओं के लिए 'शक्ति विधान' घोषणा पत्र जारी किया था, जो काम नहीं आया। इसके साथ-साथ किसान कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, सरकारी नौकरी के वादे को भी जनता ने नकार दिया है।

यूपी चुनाव परिणाम के लिए अभी तक जो रुझान सामने आये हैं उसमें योगी आदित्यनाथ की एक बार फिर सत्ता में वापसी हो रही है। अभी तक के रूझानों में बीजेपी 261 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि सपा गठबंधन 137 और बसपा दो सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य पार्टियां तीन सीटों पर आगे चल रही हैं। अभी तक के रुझानों से यह साफ हो गया है कि यूपी में बीजेपी की एक बार फिर वापसी हो रही है। 


Share

Leave a Reply