छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

नगरीय निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कल, जाने पूरी खबर

नगरीय निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कल, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर | प्रदेश के 151 नगरीय निकायो में 10 नगर निगम, 38 नगर परिषद एवं 103 नगर पंचायतों के लिए 21 दिसंबर को संपन्न हुए मतदान के लिए मतगणना 24 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। मतगणना के साथ-साथ परिणामों की भी घोषणा की जाएगी। 

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुरराम सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। मतगणना 24 दिसंबर को निर्धारित समय पर सुबह 9 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। सबसे पहले बैलेट मतपत्रों की गिनती होगी और इसके साथ ही रूझान आने भी शुरू हो जाएंगे। 
मतगणना के दौरान एक वार्ड की गणना के लिए दो-दो टेबल लगाए जाएंगे। इस तरह एक बार में एक वार्ड की दो मतपेटियों की गिनती एक साथ होगी। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों का एक एजेेंट या गणना एजेंट वहां मौजूद रह सकता है, वहीं प्रत्याशियों के दो अन्य लोगों को मतगणना कक्ष में आने तथा मतगणना प्रतिक्रिया देखने की अनुमति रहेगी।
इधर नगर निगम रायपुर के लिए मतगणना शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। शहर के 70 वार्डों के मतों की गणना के लिए 140 मतगणना टेबल लगाए जाएंगे। सभी आठ जोनों की मतगणना अलग-अलग कक्ष में होगी। मतगणना के लिए आज अधिकारियों और कर्मचारियों को इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण लेने के लिए प्रत्याशियों के साथ उनके एजेंट भी यहां उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि प्रदेश के कुल 151 नगरीय निकाय में 10 नगरपालिका निगम, 38 नगरपालिका परिषद एवं 103 नगर पंचायत एवं उप चुनाव के लिए नगरपालिका निगम बिरगांव के 1 वार्ड क्रमांक 27 एवं नगरपालिका निगम भिलाई के 2 वार्ड क्रमांक 3 एवं 10 में मतदान  सम्पन्न हुआ। इस तरह प्रदेश के कुल 2843 वार्डों के लिए नामांकन लिए गए , जिसमें से 06 वार्डों में निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए। वहीं  नगर पंचायत चिखलाकसा जिला बालोद के वार्ड क्रमांक 1, 14, 15 के लिए कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुए, वहीं नगर पंचायत डौण्डी जिला बालोद वार्ड क्रमांक 15 एवं नगरपालिका परिषद बचेली जिला  दण्तेवाड़ा के वार्ड क्रमांक 08 में सभी नामांकन वापस ले लिये जाने के कारण निर्वाचन की कार्यवाही आगे नहीं की गई तथा नगर पंचायत दोरनापाल के वार्ड क्रमांक 14 जिला सुकमा के एक प्रत्याशी की मृत्यु हो जाने के कारण निर्वाचन प्रत्यादिष्ट किया गया। इस प्रकार कुल 2831 वार्डों के कुल 5427 मतदान केन्द्रों में मतदान की कार्यवाही सम्पन्न हुई है। 
 

Share

Leave a Reply