नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

उर्फी ने टॉप की जगह पहनी केवल जंजीर, यूजर्स बोले- ‘कपड़े खत्म हो गए क्या?’

उर्फी ने टॉप की जगह पहनी केवल जंजीर, यूजर्स बोले- ‘कपड़े खत्म हो गए क्या?’
Share

उर्फी जावेद अपने अजीबो गरीब कपड़ों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी वह अपनी टीशर्ट को कटआउट लुक दे देती हैं तो कभी किसी दुपट्टे से आउटफिट तैयार कर लेती हैं। उर्फी कई बार अपनी ड्रेस खुद डिजाइन करती हैं। उनके इस अतरंगी रूप की वजह से उन्हें ट्रोल किया जाता है लेकिन उर्फी को चाहने वालों की भी कमी नहीं है। उनका वीडियो आते ही उस पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ सी आ जाती है। गुरुवार को उर्फी मुंबई में स्पॉट की गईं। उर्फी ने इस बार टॉप की जगह जंजीर की कई लेयर पहनी।

 


फिर से अलग लुक में उर्फी
उर्फी का यह लुक बिल्कुल जुदा। उन्होंने जंजीर की लेयर से फ्रंट कवर किया। वह बैकलेस पोज दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का नेट का रिवलिंग स्कर्ट पहना हुआ है। उर्फी ने बालों का पोनी बनाया और चोटी में भी एक जंजीर लगाई है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने व्हाइट कलर की हाई हील्स पहनी।
यूजर्स के कमेंट्स
पपराजी विरल भयानी ने उर्फी का यह वीडियो शेयर किया। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया, ‘वाह, कपड़े खत्म हो गए दीदी के सारे, अब ज्वैलरी शो है।‘ एक ने लिखा, ‘अरे इसे कोई अपने पुराने कपड़े भी दे दो, बेचारी कपड़े नहीं मिलने के कारण चेन पहन कर घूम रही है।‘ एक यूजर कहते हैं, ‘ओह गॉड, ये क्या करती रहती है।‘ एक अन्य ने कहा, ‘बेचारी कपड़े घर भूल आई चेन से काम चला रही है।‘
‘बिग बॉस ओटीटी’ से पॉपुलर हुईं उर्फी का म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है। इसके अलावा वह कुछ दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

 


Share

Leave a Reply