BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

इस बैंक में निकली सैकड़ो पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर भी कर सकते हैं आवेदन

इस बैंक में निकली सैकड़ो पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर भी कर सकते हैं आवेदन
Share

अगर आप बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. इंडियन बैंक द्वारा देश भर में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 14 जून तक ही आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अधिकारिक साइट indianbank.in पर जाना होगा.

इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप 1, ग्रुप 2, ग्रुप 3, ग्रुप 4, ग्रुप 5, ग्रुप -6 और ग्रुप 7 के पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार का चयन  सीनियर मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और चीफ मैनेजर के तौर पर किया जाएगा.  

 

जरूरी अनुभव
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को चीफ मैनेजर के पदों के लिए सात वर्ष का अनुभव होना चाहिए. सीनियर मैनेजर के पद के लिए उम्मीदवारों के पास 5 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है. वहीं, मैनेजर के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 3 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है. असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं.


महत्वपूर्ण जानकारी
इंडियन बैंक के इस भर्ती अभियान के द्वारा कई पदों को भरा जाएगा. जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक साइट पर जाकर नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें.

 

इस प्रकार होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए उम्मीदवारों से प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर, बैंक चयन के तरीके पर निर्णय करेगा. जिसमें साक्षात्कार के बाद आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के बाद लिखित या ऑनलाइन परीक्षा में माध्यम से आवेदकों का चयन किया जाएगा.

 


Share

Leave a Reply