BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत में टीकाकरण कवरेज इतने करोड़ के स्तर को पार कर, पढ़े खबर

भारत में टीकाकरण कवरेज इतने करोड़ के स्तर को पार कर, पढ़े खबर
Share

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार भारत का संचयी टीकाकरण कवरेज 36.89 करोड़ (36,89,91,222) के स्तर को पार कर गया। 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को अब तक टीके की 11.18 करोड़ (11,18,32,803) से अधिक खुराक दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान वैक्सीन की 40 लाख (40,23,173) से अधिक खुराक दी गई है। टीकाकरण अभियान के 174वें दिन (09 जुलाई, 2021) टीके की दी गई कुल 40,23,173 खुराक में 27,01,200 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक तथा 13,21,973 लाभार्थियों को दी गई टीके की दूसरी खुराक शामिल हैं। कल 18-44 आयुवर्ग के 20,31,634 लोगों को टीके की पहली खुराक और 1,79,901 को टीके की दूसरी खुराक दी गई। कुल मिलाकर 37 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 18-44 आयु वर्ग के 10,84,53,590 लोगों को टीके की पहली खुराक तथा 33,79,213 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई हैं। आठ राज्यों यानि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 18-44 आयुवर्ग के 50 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई हैं। नीचे दी गई तालिका में 18-44 आयुवर्ग के लोगों को दी गई कुल टीके की खुराकों को दर्शाया गया है- देश के सबसे कमजोर जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के लिए टीकाकरण प्रक्रिया की उच्चतम स्तर पर लगातार समीक्षा और निगरानी की जाती है।

 


Share

Leave a Reply