नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

2022 के दूसरे दिन Vicky Kaushal पर लगा आरोप, इस वजह से पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई कंप्लेंट

2022 के दूसरे दिन Vicky Kaushal पर लगा आरोप, इस वजह से पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई कंप्लेंट
Share

साल 2022 की शुरुआत विक्की कौशल के लिए कुछ खास नहीं हुई. जहां शादी के बाद पहले न्यू ईयर पर बीवी कैटरीना कैफ को अकेला छोड़ विक्की को काम पर लौटना पड़ा, तो वहीं साल के दूसरे दिन एक्टर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट फाइल हो गई. अपनी आने वाली फिल्म के लिए विक्की कौशल और सारा अली खान इंदौर की गलियों में शूट कर रहे थे. सेट से वायरल हुई कई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब बज क्रिएट किया. लेकिन इन सबके बीच मेकर्स से एक गलती हो गई जिसका बिल विक्की कौशल को भरना पड़ सकता है.


दरअसल हुआ यूं कि शूटिंग की जब तस्वीरें वायरल हुईं तो फिल्म के सीक्वेंस में जिस मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया गया वो किसी अन्य व्यक्ति का निकला. और जैसे इस बात की भनक उस व्यक्ति को लगी उसने विक्की के खिलाफ़ कंप्लेंट दर्ज कर दी. उसका कहना है कि फिल्म में जो नंबर प्लेट यूज की जा रही है वो उसके नाम पर दर्ज है.
जय सिंह यादव नामक व्यक्ति ने बात करते हुए कहा- जो व्हीकल नंबर फिल्म के सीक्वेंस में शूट किया गया, वो मेरा है. मैं नहीं जानता की मेकर्स को इस बात का ध्यान है या नहीं. पर ये गैर कानूनी है, वो मेरी नंबर प्लेट बिना मेरी परमिशन के बिना यूज नहीं कर सकते. मैंने पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज कर दी है और इस पर जल्द ही एक्शन भी लिया जाना चाहिए.
कैटरीना कैफ से शादी के कुछ वक्त बाद ही विक्की कौशल शूटिंग पर वापस लौट आए थे. विक्की कौशल को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा की सारा के साथ इंदौर की गलियों में शूटिंग की पिक्चर्स इतनी वायरल हो जाएंगी. फिल्म का टाइटल अभी तक रिवील नहीं किया गया है. फिल्म आने से पहले ही सुर्खियों का हिस्सा बन चुकी है देखने वाली बात होगी आगे चलकर ये फिल्म कितना बज क्रिएट करती है.

 


Share

Leave a Reply