नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

VIDEO VIRAL : महिला टिकटॉकर के साथ हुई बदसलूकी, भीड़ ने घेरकर हवा में उछाला और फिर...

 VIDEO VIRAL : महिला टिकटॉकर के साथ हुई बदसलूकी, भीड़ ने घेरकर हवा में उछाला और फिर...
Share

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला टिकटॉकर (Woman TikToker) को सैकड़ों की भीड़ ने घेर लिया और उसके कपड़े फाड़ डाले. इतना ही नहीं भीड़ ने महिला को हवा में भी उछाला. इस मामले में पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पाकिस्तान के अखबार द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) के दिन महिला अपने 6 साथियों के साथ मीनार-ए-पाकिस्तान पर वीडियो शूट कर रही थी, तभी 300-400 लोगों ने उस पर हमला कर दिया. इस मामले में लॉरी अड्डा पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है. महिला और उसके साथियों ने भीड़ से बचने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो बचने में नाकाम रहे.

महिला ने बताया, "भीड़ बहुत ज्यादा थी और वो मुझे धक्का दे रहे थे. उन्होंने मेरे कपड़े तक फाड़ दिए. कई लोगों ने मेरी मदद करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा थी. उन्होंने मुझे कई बार हवा में उछाला." स्वतंत्रता दिवस पर महिला और उसके साथियों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ में से किसी ने जबरन उनसे उनकी अंगूठी और इयरिंग्स भी छीन ली. उनके एक साथी का मोबाइल छीन लिया गया, उसका आइडी कार्ड और 15 हजार रुपये भी छीन लिए गए.

लाहौर के डीआईजी ऑपरेशन साजिद कियानी ने एसपी को इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि जिन्होंने महिला के सम्मान को ठेंस पहुंचाई है और उसे परेशान किया है, उन्हें कानून के तहत सजा दी जाएगी.
 

Share

Leave a Reply