BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

VIDEO: 7 फुट 4 इंच की इस लड़की ने बास्केटबॉल मैच मे मचाई धूम, विरोधी टीम ने टेके घुटने, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: 7 फुट 4 इंच की इस लड़की ने बास्केटबॉल मैच मे मचाई धूम, विरोधी टीम ने टेके घुटने, यहाँ देखे विडियो
Share

आपने कभी न कभी सुना ही होगा कि बास्केटबॉल मैच खेलने के लिए खिलाड़ियों की हाइट काफी मैटर करती है. खिलाड़ियों की लम्बाई के आधार पर उनके जीतने के चांसेस बढ़ जाते हैं. लेकिन इस लम्बाई का कुछ टीम को कुछ ज्यादा ही फायदा हो जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन की 14 साल की जहांग जियु (Zhang Ziyu) वायरल हो रही हैं. जहांग जियु की हाइट देख हर कोई हैरान है. 14 साल की ये बच्ची 7 फुट 4 इंच लम्बी है. जब जहांग जियु बास्केटबॉल खेलने कोर्ट में उतरती है, तो विरोधी टीम उसके सामने बेबस हो जाती है.

ईस्ट चीन के शान्डोंग प्रांत (Shandong Province) में रहने वाली जहांग जियु अपनी हाइट के कारण वायरल हो रही है. हाल ही में चीन में हुए अंडर 15 नेशनल बास्केटबॉल मैच (U15 National Basketball Match) लीग में उसके परफॉर्मेंस ने लोगों का ध्यान खींचा. अपनी लम्बाई के कारण उसने एक के बाद एक बास्केट किये और अपनी टीम को आसानी से जीत दिला दी. इस मैच में जहांग जियु के सामने विरोधी टीम बिलकुल बेबस दिखाई दी. कोई भी जहांग जियु की लम्बाई के आगे टिक नहीं पाया.
मैच के कमेंटेटर्स भी जहांग जियु की हाइट देख हैरान थे. उनमें से एक ने जहांग जियु की तुलना दुनिया के मशहूर बास्केटबॉल प्लेयर यो मिंग (YaoMing) से कर डाली. यो की हाइट 7 फुट 6 इंच थी. ग्लोबल टाइम्स (Global Times) की खबर के मुताबिक, जहांग जियु जब पहली क्लास में थी, तब उनकी ऊंचाई 5 फुट 2 इंच थी. छठी तक आते आते उनकी हाइट 6 फुट 9 इंच हो गई थी. अब जहांग जियु की तुलना यो से हो रही है|
बता दें कि यो दुनिया के बेहतरीन बास्केटबॉल प्लेयर है. उन्होंने 2016 में अपने परफॉर्मेंस की वजह से हॉल ऑफ़ फ्रेम कमाया था. यो की ही तरह जहांग जियु भी बास्केटबॉल प्लेयर्स की फैमिली से ताल्लुक रखती है. उसकी मां यु यिंग चीन के नेशनल बास्केटबॉल महिला टीम की सदस्य रह चुकी है जबकि पिता भी बास्केटबॉल के प्रोफ़ेशनल प्लेयर है. अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग जहांग जियु को फ्यूचर की प्लेयर बुला रहे हैं|

 

 


Share

Leave a Reply