नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

VIDEO: 9 साल की बच्ची ने ने दया बेन की परफेक्ट नकल करके लोगों का ध्यान खींचा, सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा

VIDEO: 9 साल की बच्ची ने ने दया बेन की परफेक्ट नकल करके लोगों का ध्यान खींचा, सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा
Share

लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. अगर आप भी इस शो के फैन हैं तो आप भी जेठालाल की पत्नी दयाबेन के फैन बन गए होंगे. दिशा वकानी द्वारा निभाए गए, दया बेन के चरित्र को बहुत से लोग पसंद करते हैं. अब, एक 9 साल की बच्ची ने दया बेन की परफेक्ट नकल करके कई लोगों का ध्यान खींचा है और उसका वीडियो दिशा वकानी को समर्पित एक फैन पेज पर शेयर किया गया था. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में छोटी बच्ची जिसका नाम सुमन पुरी है, उसको तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के एक सीन में एक्टिंग करते हुए दिखाया गया है, जहां दयाबेन नवरात्रि उत्सव के बारे में सुनकर खुश हो जाती हैं. दया का 'अरे नवरात्रि है! नवरात्रि!' आपको हैरान कर देगा.


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को अबतक करीब 30 हजार बार देखा जा चुका है. लोगों को बच्ची की एक्टिंग बहुत पसंद आ रही है. लोग जमकर सुमन की तारीफ कर रहे हैं और वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- छोटी दया, दूसरे ने लिखा- शानदार एक्टिंग.


Share

Leave a Reply