CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

VIDEO: नोरा फतेही की ज़बरदस्त बैली डांस विडियो ने फैंस के उड़ाए होश, यहाँ देखे

VIDEO: नोरा फतेही की ज़बरदस्त बैली डांस विडियो ने फैंस के उड़ाए होश, यहाँ देखे
Share

नई दिल्ली: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का 'कुसु-कुसु' देखने के बाद अब दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से फिल्म सत्यमेव जयते-2 का इंतजार है. ये फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होने जा रही है, लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले ही फिल्म का गाना 'Kusu Kusu' बेहद पॉपुलर होता दिखाई दे रहा है. फिल्म के इस ट्रैक की सफलता के बाद इसकी सिंगर और नोरा फतेही इस गाने पर गजब का डांस करते दिखाई दे रही हैं. उनके नए गाने पर नोरा का ये डांस वीडियो विरल भयानी के इंस्टा अकाउंट से साझा हुआ है. आपको बता दें की फिल्म में इस गाने पर नोरा फतेही ही स्क्रीन पर नजर आ रही हैं और उनके डांसिंग परफॉर्मेंस की काफी तारीफ भी हो रही है.. ऐसे में हिट हो रहे इस गाने की ओरिजनल सिंगर और डांसर को एक साथ देखना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि चंद ही घंटों में इस वीडियो को लाखों लोगों ने लाइक किया है

कुसु-कुसु ने लोगों को बनाया दीवाना
कई सुपरहिट गाने दे चुकीं नोरा को एक शानदार डांसर के तौर पर जाना जाता है. उनके चाहने वाले उनके डांसिंग टैलेंट के मुरीद हैं. हाल ही में रिलीज हुए सत्यमेव-2 में उनके डांस नंबर कुसु-कुसु में भी उनके डांस ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. गाने की इसी सफलता के जश्न के दौरान Nora Fatehi और इस गाने की सिंगर Zahrah S Khan ने कुसु-कुसु की धुन पर गजब के डांस मूव दिखाए. हमेशा की तरह इस गाने में भी नोरा फतेही का बैली डांसिंग Style उनके फैन्स को बड़ा ही पसंद आ रहा है. साथ ही सिंगर ज़राह खान के डांस को भी काफी तारीफ मिल रही है.

नोरा के डांस में दिखी हेलन जी की झलक
सत्यमेव जयते-2 के इस गाने के रिलीज होने के बाद कई लोग नोरा के इस डांस परफॉर्मेंस की तुलना हेलन से कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि नोरा के इस बेहतरीन डांस में डांसिंग लीजेंड हेलन की झलक दिखाई देती है. नोरा इससे पहले सत्यमेव जयते-1 में भी दिलबर दिलबर गाने पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दे चुकी हैं. इसके अलावा बाटला हाउस के साकी-साकी गाने के लिए भी उन्होंने खासी तारीफें बटोरी थीं.

 


Share

Leave a Reply