नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

VIDEO: निरहुआ के भोजपुरी गाने पर महिला ने किया ज़बरदस्त डांस कि एक्टर को भी आ गयी हंसी, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: निरहुआ के भोजपुरी गाने पर महिला ने किया ज़बरदस्त डांस कि एक्टर को भी आ गयी हंसी, यहाँ देखे विडियो
Share

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की जब-जब चर्चा होती है, तब-तब उनके बेहद लोकप्रिय और सदाबहार भोजपुरी गानों का भी जिक्र होता है जिसने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. निरहुआ जितना अपनी फिल्मों के कारण फेमस हैं उतना ही अपने मेजादार गानों के लिए भी जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके गाने खूब पॉपुलर होते हैं. इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लोग निरहुआ के गानों पर रील वीडियोज बनाकर शेयर करते रहते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा जिसने एक्टर का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया और अब उन्होंने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है.

निरहुआ ने कल ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक महिला साड़ी पहने उनके भोजपुरी गाने ‘ए राजा हमके बनारस घुमाई दऽ’ पर डांस कर रही है. महिला का डांस काफी कॉमेडी वाला है और एक्टर खुद उसे देखकर ठहाके मार-मार कर हंस रहे हैं. वीडियो के साथ उन्होंने एक स्माइली बनाया है और लिखा है- “बेस्ट डांस”. वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वहीं एक्टर के फैंस भी काफी तारीफ कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- “आंटी जी बहुत ही प्यारी हैं. इस उम्र में एंजॉय कर रही हैं. हमें लगता है कि हमारे सभी बुजुर्गों को इसी तरह रहना चाहिए. उम्र बढ़ रही है या घट रही है ये पता ही नहीं चलेगा.”

निरहुआ के वर्कफ्रंट की बात करें तो भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक बार फिर से धमाल मचाने आ रहे हैं. अभी हाल ही में दोनों लखनऊ में फिल्म ‘फसल’ की शूटिंग कर रहे थे, अब दोनों की एक और फिल्म ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ (Hum hain Dulha Hindustani) का फर्स्ट लुक (Hum hain Dulha Hindustani First Look) जारी कर दिया गया है. इस बार इसमें वो दोनों अकेले रंग नहीं जमाएंगे बल्कि उनके साथ एक्ट्रेस मधु शर्मा (Madhu Sharma) भी रहेंगी. इसके अलावा इसमें एक्टर समीर आफताब भी लीड रोल में दिखाई देंगे. यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिल्म का ट्रेलर (Hum hain Dulha Hindustani Trailer) भी जारी कर दिया गया है.
 


Share

Leave a Reply