नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

VIDEO: वनमानुष ने चश्मा लगाकर दिया गजब पोज़ देख कर आप भी हो जायेंगे हैरान, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: वनमानुष ने चश्मा लगाकर दिया गजब पोज़ देख कर आप भी हो जायेंगे हैरान, यहाँ देखे विडियो
Share

क्या आपने कभी किसी जानवर को चश्मा लगाकर स्टाइल मारते हुए देखा है. अगर नहीं देखा तो अब देख लीजिए. क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वनमानुष का मजेदार वीडियो (Orangutan video) वायरल हो रहा है, जिसमें वो चश्मा लगाकर स्टाइल मारते हुए नजर आ रहा है.


वायरल हो रहे वनमानुष के इस वीडियो को लोलिता टेस्टु (Lolita Testu) नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक वनमानुष बाड़े में पड़े चश्मे को उठाता है और बड़े आरम से उसे पहन लेता है. हालांकि, उसमें चश्मा उल्टा लगाया है लेकिन स्टाइल वो इंसानों से भी बढ़कर मार रहा है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वो चश्मा पहनकर पोज दे रहा है.


कुछ ही देर में वो चश्मा निकालकर देखने लगता है. फिर वो चश्मे को दोबारा लगाता है, लेकिन इस बार वो चश्मा सीधा लगाता है. उसके साथ उसका एक बच्चा भी है, जो उसकी हरकतों को ध्यान से देख रहा है. कुछ ही देर बाद आप देखेंगे कि वनमानुष का जब चश्मे से मन भर जाता है, तो वो उसे बड़ी तेजी से काफी दूर फेंक देता है.


लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. वीडियो को अबतक 30 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और वनमानुष के टशन की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
 


Share

Leave a Reply