नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

VIDEO: उतरन' की मीठी की जबरदस्त डांस विडियो में सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे

VIDEO: उतरन' की मीठी की जबरदस्त डांस विडियो में सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे
Share

नई दिल्ली. फेमस टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता ने सीरियल 'उतरन' से सुर्खियों में आई थी. 'उतरन' में टीना दत्ता ने मीठी और इच्छा का डबल रोल निभाया था. बेशक इन दिनों टीना दत्ता (Tina Dutta) किसी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन 2020 में उनकी वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' जी5 पर रिलीज हुई थी. बेशक टीवी की दुनिया से वह इन दिनों थोड़ी दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह एक्टिव हैं, और अपने फैन्स के साथ जिंदगी की झलक पेश करती रहती हैं.

टीना दत्ता ने 'टच इट' सॉन्ग पर डांस किया है और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. टीना दत्ता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'आप इस पर डांस करने के लिए मजबूर हो जाएंगे, मेरे साथ रीमिक्स करें!' इस तरह टीना दत्ता ने फैन्स के साथ इस डांस वीडियो को शेयर किया है. इस पर फैन्स के साथ मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक फैन ने 'वाउ' लिखा है तो दूसरे ने उन्हें प्रेटी डॉल बताया है.

टीना दत्ता ने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 'सिस्टर निवेदिता' से की थी. उन्होंने विद्या बालन की फिल्म 'परिणीता' में भी काम किया है. टीना को सीरियल 'उतरन' से लोकप्रियता मिली. शो में उनके सादगीभरी रोल की जमकर तारीफ हुई थी. टीना 'उतरन' के बाद 'डायन' और 'कर्मफल दाता शनि' में भी नजर आ चुकी हैं.
 


Share

Leave a Reply