BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

VIRAL POST: हैवानो ने कुत्ते को पेंट कर बना दिया मिनी टाइगर, एनिमल लवर्स ने की कार्यवाही की मांग

 VIRAL POST: हैवानो ने कुत्ते को पेंट कर बना दिया मिनी टाइगर, एनिमल लवर्स ने की कार्यवाही की मांग
Share

सोशल मीडिया में इन दिनों एक मिनी टाइगर का फोटो काफी वायरल हो रहा है। जो कि एक कुत्ता है कुछ असामाजिक तत्वों ने कुत्ते को पेंट कर उसे टाइगर का रूप दे दिया है और शहर के सड़को पर छोड़ दिया है। मलेशिया में एक कुत्ते को ऑरेंज और ब्लैक कलर पेंट करके टाइगर(बाघ) जैसा दिखाने के पशु प्रेमियों और अधिकारियों में नाराजगी है. पर्सटुआन हाईवान मलेशिया या मलेशियन एनिमल एसोसिएशन ने कुत्ते की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर करते हुए गुस्से का इजहार किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

एनिमल राइट्स ग्रुप ने की अपील-
एनिमल राइट्स ग्रुप ने कुत्ते को पेंट करने के जिम्मेदार लोगों को ट्रैक करने के लिए घटना की और जानकारी देने की लोगों से अपील की है। जानवरों को इस तरह से पेंट करने का विरोध पहले भी होता रहा है। इसका विरोध करने वालों का तर्क है कि जानवरों पर इस्तेमाल किए जाने वाले पेंट विषाक्त और संभावित रूप से हानिकारक हो सकते हैं।

एनिमल राइट्स ग्रुप ने शेयर कुत्ते की फोटोज-
एनिमल राइट्स ग्रुप ने कुत्ते की चार फोटो शेयर करते हुए लिखा "पशु की मदद करने के लिए मलेशिया की पहचान करें और यह जानवर किसका है।" फोटो में कुत्ता अनआईडेंटफाई सिटी की सड़कों पर घूमता हुआ दिख रहा और इसके शरीर पर ब्राइट ऑरेंज के साथ ब्लैक कलर भी पेंट किया गया है।

कुत्ते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, अकेले फेसबुक पर 3,000 से अधिक बार इसे शेयर किया गया। कुछ लोग "मिनी-टाइगर" से खुश थे, दूसरों ने इसे पेंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।


एक यूजर ने कमेंट करत हुए लिखा, यह मजाक नहीं, यह पशु दुर्व्यवहार है तो दूसरे ने इसे अफसोसजनक बताते हुए कहा कि वह दुखी लग रहा है।


यह पहली बार नहीं है कि किसी कुत्ते को टाइगर की तरह पेंट किया गया है। पिछले साल कर्नाटक में एक किसान ने अपने कुत्ते पर भी पेंट किया था ताकि वह टाइगर की तरह दिखे और बंदरों को भगा सके।
 

Share

Leave a Reply