लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

Viral VIDEO: इस जोड़ी ने अपने डांस से लोगों को बनाया दीवाना

Viral VIDEO: इस जोड़ी ने अपने डांस से लोगों को बनाया दीवाना
Share

फिल्म \'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2\' के \'हूक अप\' गाने में आलिया भट्ट फिल्म निर्माता करण जौहर के नए स्टूडेंट टाइगर श्रॉफ के साथ जमकर थिरकती हुई नजर आई थीं. इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी जम रही थी. भले ही बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म कुछ धमाल मचाने में सफल नहीं रही, लेकिन इसके गाने आज भी यूट्यूब छाई हुई है. इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इतना ज्‍यादा युवाओं में बढ़ गया था कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्‍टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था. 

 
पिछले महीने यूट्यूब पर अपलोड किया गया था वीडियो
इसी क्रम में इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ देखा जा रहा है, जिसमें एक जोड़ी आलिया और टाइगर के \'हुक अप\' गाने पर डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो में डांस कर रही जोड़ी का नाम रिकी वस्त्रकार और आरोही बताया गया है, जो आए दिन बॉलीवुड गानों पर डांस कर अपना वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर देते हैं. पिछले महीने 18 तारीख को यूट्यूब पर रिकी वस्त्रकार द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 237,583 देखा जा चुका है. 
 
साथ ही इस वीडियो को 1900 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 47 कमेंट भी आए हैं. इस जोड़ी की डांस परफॉर्मेंस को यूट्यूब पर अच्छी खासी तारीफ मिल रही है. सोशल मीडिया आज एक ऐसा माध्यम बन चुका है जहां पर हर कोई उससे जुड़ना चाहता है, क्योंकि इसके माध्यम से आज देश के युवा पूरी दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखाने में सफल साबित हो रहे हैं. जिन लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का कोई मौका नहीं मिल पाता, ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया आज एक वरदान के रूप में देखा जाता है.

Share

Leave a Reply