नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

VIRAL VIDEO: इस बच्चे की 'cooking skill' देखकर लोग हुए हैरान, प्रोफेशनल शेफ जैसा बनाया खाना

VIRAL VIDEO: इस बच्चे की 'cooking skill' देखकर लोग हुए हैरान, प्रोफेशनल शेफ जैसा बनाया खाना
Share

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हमे हर दिन नई-नई चीजे देखने को मिलती है, अब एक 13 साल के लड़के का वीडियो सामने आया है, जो अनोखे अंदाज में चिली पोटैटो बनाने के लिए मशहूर है. यह लड़का फरीदाबाद (हरियाणा) का रहने वाला है, जो अपनी दुकान चलाने के साथ-साथ पढ़ाई भी करता है. सोशल मीडिया पर 13 साल के लड़के दीपेश का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग उसकी कुकिंग स्किल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को फूडी विशाल के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. दीपेश का यह वीडियो यूट्यूब पर फिलहाल तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 13 साल का दीपेश कितने शानदार तरीके और सफाई का ध्यान रखते हुए चिली पोटैटो बना रहा है. वीडियो में फूड ब्लॉगर विशाल, दीपेश से उनके बारे में जानने की कोशिश करते हैं. दीपेश सभी सवालों का जवाब तो देता है लेकिन एक पल के लिए भी अपनी नजरें कुकिंग से नहीं हटाता है. दीपेश वीडियो में बता रहा है कि वो हमेशा स्कूल जाता है और शाम को अपना स्टॉल लगाता है. साथ ही अपने माता-पिता का घर चलाने में हाथ बंटाता है.

13 साल के दीपेश की इस समझदारी पर पूरा इंटरनेट फिदा है. लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और फ्यूचर में बड़ा बिजनेसमैन बनेगा ऐसी दुआएं कर रहे हैं. दीपेश अपने स्टॉल पर बस चिली पोटैटो ही नहीं बल्कि स्प्रींग रोल्स, मोमज आदि चीजें भी बेचता है. दीपेश का स्टॉल फरीदाबार एनआईटी 5 नंबर के मेन मार्केट में है. लोग प्यार से इसे छोटा मास्टर शेफ भी बुलाते हैं.
 

 


Share

Leave a Reply