छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कप्तानी के बोझ से छुटकारा पाते ही विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

कप्तानी के बोझ से छुटकारा पाते ही विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
Share

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कप्तानी के बोझ से छुटकारा पाते ही बल्लेबाजी में रिकॉर्ड तोड़ने का काम करना शुरू कर दिया है। विराट ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में मंगलवार को पार्ल के बोलैंड पार्क में एक बड़ा कारनामा किया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान 2017 के बाद पहली बार बतौर बल्लेबाज कोई इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे। कप्तानी का बोझ उतर जाने के बाद विराट के बल्ले से ताबड़तोड़ रन निकलने की उम्मीद थी और बोलैंड स्टेडियम में ऐसा ही देखने को मिला। विराट ने बतौर बल्लेबाज महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विराट पारी का 9वां रन लेते ही भारत से बाहर प्रतिद्वंद्वी टीमों के घर में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन ने भारत के बाहर विपक्षी टीमों के घर में कुल 5065 रन बनाए थे। विराट अब सचिन से आगे निकल चुके हैं। कोहली ने 108 मैचों में सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ा है जबकि सचिन ने 147 मैचों में ये रन बनाए थे।
71वीं सेंचुरी का लंबा इंतजार
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लगाई हैं। सचिन ने कुल 100 शतक जड़े हैं और दूसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। पोटिंग के खाते में 71 इंटरनेशनल सेंचुरी हैं, जबकि विराट अबतक 70 इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं। विराट अगर इस सीरीज में शतक ठोकते हैं तो वह पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे।
राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली से आगे निकले
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम ही दर्ज है। तेंदुलकर ने कुल 2001 रन बनाए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली और तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ का नाम आता है। गांगुली ने 1313, जबकि द्रविड़ ने 1309 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अभी तक 1287 रन बनाए हैं। विराट ने इस सीरीज में 27 रन बनाते इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है।
दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन
दक्षिण अफ्रीका में वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम ही दर्ज हैं, जिन्होंने 1453 रन बनाए हैं। इस मामले में विराट कोहली फिलहाल चौथे पायदान पर थे। विराट से आगे यहां भी तेंदुलकर, गांगुली और द्रविड़ हैं। गांगुली ने 1048 और द्रविड़ ने 930 रन बनाए हैं। विराट के खाते में फिलहाल 877 रन हैं। विराट अगर इस सीरीज के दौरान 172 रन बना लेते हैं, तो वह गांगुली और द्रविड़ दोनों को पीछे छोड़ देंगे। 53 रन बनाते ही वह राहुल द्रविड़ से आगे निकल जाएंगे।

 


Share

Leave a Reply