BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कुछ ही देर में शुरू होगा उप राष्ट्रपति के लिए मतदान, जगदीप और मार्गरेट के बीच टक्कर, देर शाम तक आएगा रिजल्ट

कुछ ही देर में शुरू होगा उप राष्ट्रपति के लिए मतदान, जगदीप और मार्गरेट के बीच टक्कर, देर शाम तक आएगा रिजल्ट
Share

 देश को आज अपना 14वां उप राष्ट्रपति मिल जाएगा। इसके लिए संसद भवन में आज सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे वोट डाले जाएंगे। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती की जाएगी। देर शाम तक निर्वाचन अधिकारी देश के नए उपराष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर देंगे। इस बार मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच है।

उप राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का पलड़ा भारी है। विभिन्न दलों से मिले समर्थन को देखते हुए धनखड़ को 67 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है। विपक्षी उम्मीदवार कांग्रेस की मार्गरेट अल्वा के साथ पूरा विपक्ष नहीं जुट पा रहा है। तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही अपना पल्ला झाड़ चुकी है, तो वहीं बसपा, वाईएसआरसीपी, बीजद, तेलुगुदेशम जैसे दल धनखड़ के समर्थन में खड़े हैं।

चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार, एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से होगा. इसमें केवल राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य ही मतदान करेंगे। इस समय दोनों सदनों में 788 सदस्य हैं। बहुमत का आंकड़ा 395 है. भाजपा के दोनों सदनों में अपने 394 सांसद हैं। यानी उसके अपने ही वोट 50 फीसदी हैं। राजग को मिलाकर यह आंकड़ा 445 सांसदों का हो जाता है। हाल के चार मनोनीत सांसदों को मिलाकर राजग के पास 449 सांसदों का समर्थन हो जाता है। इसके अलावा उसे अन्य दलों से भी समर्थन हासिल है। इनमें वाईएसआरसीपी (31), बीजद (21), बसपा (11), तेलुगुदेशम (4) शामिल हैं। इनके समर्थन के साथ धनखड़ के पक्ष में आंकड़ा 512 वोट का हो जाता है।


Share

Leave a Reply