BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गुजरात की 6 महानगरपालिकाओं में आज मतदान, केजरीवाल की भी नजरें टिकी

गुजरात की 6 महानगरपालिकाओं में आज मतदान, केजरीवाल की भी नजरें टिकी
Share

गुजरात गुजरात की 6 महानगरपालिकाओं में आज मतदान हो रहा है. इस बीच अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने परिवार साथ वोट डाला है. गुजरात की 6 महानगरपालिकाओं अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर के लिए आज मतदान हो रहा है. सुबह से जारी वोटिंग के बीच मतदाता भारी जोश में दिख रहे हैं. अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह ने भी वोट डाला है. गृहमंत्री के साथ उनकी पत्नी और बेटे जय शाह भी मौजूद रहे. मतदान के बाद उन्होंने हाथ से विजयी चिन्ह भी दिखाया. बता दें कि गृहमंत्री आज दिल्ली में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में भी शामिल होंगे. गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हो रहे इन चुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है.

 

विजय रुपाणी पीपीई किट पहनकर करेंगे वोटिंग

 

 

6 महानगरपालिकाओं के कुल 575 वॉर्ड्स के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. मतगणना 23 फरवरी को होगी. गुजरात में कोरोना काल के बाद यह सबसे बड़ा चुनाव है. बीजेपी के 575, कांग्रेस 566, आप के 470 उम्मीदवार मैदान में हैं. कोरोना संक्रमित सीएम विजय रुपाणी पीपीई किट पहनकर मतदान करेंगे. नगर निगम चुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए एक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है जो विधानसभा चुनाव का मिजाज तय कर सकते हैं.

 

गुजरात के चुनाव पर केजरीवाल की भी नजरें

 

गुजरात के इस निकाय चुनाव पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी नजरें टिकी हुई हैं. सीएम केजरीवाल ने आज गुजरात के 6 शहरों में होने वाले निगम चुनाव से पहले ट्वीट किया कि आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए और फिर गुजरात को देखिए. असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम भी मुकाबले में है और उसने अहमदाबाद में छह वार्ड में 21 उम्मीदवार उतारे हैं.


 

चुनाव को लेकर आयोग की तैयारी


 

इस चुनाव में शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान को लेकर पुलिस व स्थानीय प्रशासन पूरी तरह तैयार है. 11,121 पोलिंग स्टेशन में से करीब 2255 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील और 1188 पोलिंग स्टेशन अति संवेदनशील घोषित किये गए है. बीजेपी और कांग्रेस समेत 2276 उम्मीदवार मैदान में है. चुनाव के लिए 43,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. चुनाव के दौरान नियमित यूनिट के 25,000 कर्मियों, होमगार्ड के 15,000 और राज्य रिजर्व पुलिस बल के 3,000 कर्मियों की तैनाती की जाएगी.

 


Share

Leave a Reply