लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

अगले तीन दिनों में फिर हो सकता है मौसम का प्रकोप

अगले तीन दिनों में फिर हो सकता है मौसम का प्रकोप
Share

जगदलपुर। बस्तर के लिए अगले तीन दिनों में फिर से मौसम का प्रकोप सामने आ सकता है और संभावना व्यक्त की जा रही है कि 08 और 09 नवंबर के बाद यहां का मौसम तूफानी हो सकता है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक तूफान हिंद महासागर क्षेत्र से उठ रहा है और बुलबुल नाम के इस तुफान का निशाना बस्तर बन सकता है। वैसे बस्तर में इसका प्रभाव अधिक रहेगा, लेकिन इस तूफान की गति कितनी होगी इस संबंध में अभी जानकारी जुटाई जा रही है। 


उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह तक प्रतिदिन वर्षा का प्रभाव बना रहता था और अभी चंद ही दिन हुए हैं जिससे मौसम थोड़ा सूखा दिख रहा है। लगातार वर्षा के कारण अंचल के किसान धान की कटाई करने के लिए सूखे मौसम की प्रतिक्षा कर रहे थे और पिछले पांच दिनों से तेजी से कटाई का काम खेतों में चल रहा है। इस मानसून सत्र में बस्तर में अत्याधिक वर्षा रिकार्ड की गई है और धान के लिए यह वर्षा अच्छी रही। जिसकी वजह से धान की उत्पादन की भी अच्छी संभावना है। अब हिंद महासागर में उठने वाला बुलबुल तूफान की चेतावनी से किसान और अधिक भयभीत हो गये हैं। 

मौसम विभाग के एचपी चंद्रा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस तूफान का असर दक्षिण छत्तीसगढ़ अर्थात बस्तर में अधिक होगा। किसानों को इस इस संबंध में सतर्क रहने की आवश्यकता बताई गई है।

Share

Leave a Reply