लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

केंद्र की कटौती को नाकाफी बताने वाले आज खुद की कटौती पर क्या कहेंगे : बृजमोहन

केंद्र की कटौती को नाकाफी बताने वाले आज खुद की कटौती पर क्या कहेंगे : बृजमोहन
Share

रायपुर । भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल की कीमतों में भारी कमी को ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए कहा की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार का जनता के प्रति कितनी सदभावना है आज परीलक्षित हो गया है। यह सरकार जनता को लूटने वाली सरकार है, राहत की तो इससे उम्मीद ही नही की जा सकती।
श्री अग्रवाल ने कहा कि देश में अपनी जनता को सबसे ज्यादा राहत देंगे कहने वाली इस सरकार ने राहत की बात तो दूर, जनता से ऐसा धोखा किया है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। जब मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स को कम कर डीजल में ₹10 प्रति लीटर की राहत व पेट्रोल में ₹5 प्रति लीटर राहत दी थी, तब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी में पूरी दुनिया को सर पर उठा रखा था। और राहत को नाकाफी बता रहे थे। कांग्रेस के नेता बयान दे रहे थे कि छत्तीसगढ़ सरकार जनता को डीजल-पेट्रोल के दामो में केंद्र सरकार से भी बड़ी राहत देगी।
भूपेश सरकार की नियत शुरू से ही जनता को राहत देने की नहीं थी, इसीलिए कभी वित्त विभाग, कभी पड़ोसी राज्यो की दरों का आकलन का बहाना कर पूरे महीने जनता को लूटते रही और आज जब कैबिनेट में निर्णय लिया कि पेट्रोल की दरों में 78 पैसे की कमी व डीजल की दरों में 1 रुपया 44 पैसे की लगभग कमी की जाएगी तभी यह स्पष्ट हो गया है कि इस सरकार की नियत जनता को राहत पहुंचाने की कभी नहीं रही है।
खुद भारी टैक्स वसूल कर दुनिया को ज्ञान देना किसी से सीखे तो छत्तीसगढ़ सरकार इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। 10 रुपए व 5 रुपए की छूट को नाकाफी बताने वाले अब खुद लगभग 78 पैसे की छूट पर क्या कहेंगे?
 


Share

Leave a Reply