नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अगस्त माह के महत्वपूर्ण पर्व, नाग पंचमी, रक्षाबंधन कब हैं? जानें सावन मास की पूरी लिस्ट

अगस्त माह के महत्वपूर्ण पर्व, नाग पंचमी, रक्षाबंधन कब हैं? जानें सावन मास की पूरी लिस्ट
Share

अगस्त का महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार अगस्त का माह श्रावण यानि सावन के महीने के अंर्तगत आता है. सावन का महीना पूजा पाठ के लिए बहुत ही विशेष माना गया है. अगस्त के महीने में आइए जानते हैं व्रत और पर्व-


सावन का महीना कब समाप्त होगा (Sawan 2021)
सावन का महीना पंचांग के अनुसार 25 जुलाई 2021 को आरंभ हुआ था. सावन यानि श्रावण मास का समापन 22 अगस्त 2021 को होगा.


प्रमुख व्रत और पर्व (August 2021 Vrat Tyohar)
सावन यानि अगस्त माह में सावन सोमवार की पूजा का विशेष महत्व है. सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई 2021 को था. सावन का दूसरा सोमवार अब 02 अगस्त, सावन का तीसरा सोमवार 09 अगस्त और सावन का चौथा और आखिरी सोमवार 16 अगस्त को है. इसके साथ ही अगस्त माह में मंगला गौरी व्रत, कामिका एकादशी व्रत, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी, सावन का आखिरी सोमवार, श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन पर्व और श्रावण पूर्णिमा जैसे व्रत और पर्व भी पड़ रहे हैं. अगस्त माह में पड़ने वाले व्रत और पर्व पर्यावरण के महत्व को भी बताते हैं. हरियाली अमावस्या पर पौधे लगाने चाहिए. इसके अलावा इस मास में पड़ने वाले व्रतों में दान का भी विशेष महत्व बताया गया है. पूजा और व्रत के बाद दान आदि का कार्य करने से जीवन में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है.


2 अगस्त 2021- सोमवार सावन का दूसरा सोमवार
3 अगस्त 2021- मंगलवार मंगला गौरी व्रत
4 अगस्त 2021- बुधवार कामिका एकादशी व्रत
5 अगस्त 2021- गुरुवार प्रदोष व्रत
6 अगस्त 2021- शुक्रवार शिव चतुर्दशी व्रत
8 अगस्त 2021- रविवार हरियाली अमावस्या और रविपुष्य संयोग
9 अगस्त 2021- सोमवार सावन का तीसरा सोमवार
10 अगस्त 2021- मंगलवार सिंधारा दोज, मंगला गौरी व्रत
11 अगस्त 2021- बुधवार हरियाली तीज
12 अगस्त 2021- गुरुवार विनायकी चतुर्थी
13 अगस्त 2021- शुक्रवार नागपंचमी
15 अगस्त 2021- रविवार गोस्वामी तुलसीदास जयंती
16 अगस्त 2021- सोमवार सावन का आखिरी सोमवार
17 अगस्त 2021- मंगलवार मंगला गौरी व्रत और सिंह संक्रांति पर्व
18 अगस्त 2021- बुधवार पुत्रदा एकादशी व्रत
20 अगस्त 2021- शुक्रवार प्रदोष व्रत
22 अगस्त 2021- रविवार श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन पर्व 


Share

Leave a Reply