BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

भाजपा नेताओं के राजभवन जाने पर धनंजय सिंह ने कहा मोदी शाह के सामने छत्तीसगढ़ के हितों और हकों की बात को रखने से डरते हैं रमन सिंह और भाजपा के सांसद

भाजपा नेताओं के राजभवन जाने पर धनंजय सिंह ने कहा मोदी शाह के सामने छत्तीसगढ़ के हितों और हकों की बात को रखने से डरते हैं रमन सिंह और भाजपा के सांसद
Share

रायपुर, भाजपा नेताओ सांसदों के राजभवन जाने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सांसद सुनील सोनी सहित भाजपा के नेता राजभवन जाकर सिर्फ राजनीतिक औपचारिकता
की खानापूर्ति किये है।भाजपा प्रभारी दिए हुए एक राजनीतिक कार्यक्रम के एक एपिसोड को पूरा किये है।और अपने राजनीतिक मंसूबे का घिनोना प्रदर्शन किए है। जिसे छत्तीसगढ़ की जनता देखी है मार्च 2020 से लेकर अब तक पूरे आपदा संकट काल के दौरान भाजपा नेताओं,सांसदों,विधायको का सहयोग छत्तीसगढ़ की जनता को नहीं मिला है।भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ की जनता को बता दिया कि उनकी हिम्मत राजभवन के आगे जाकर छत्तीसगढ़ के हित अधिकार की बात रखने की नहीं है।मोदी शाह के सामने छत्तीसगढ़ के हित के अधिकार की बात रखने से भाजपा के नेता एवं सांसद डरते हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार अपने संसाधन अपने बलबूते और राज्य के नागरिकों के सहयोग से आपदा संकट काल के खिलाफ एक युद्ध लड़ रहे हैं इस युद्ध में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जनता अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है सिर्फ भाजपा नेताओं सांसदों विधायको को छोड़कर।छत्तीसगढ़ में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है वेंटिलेटर की व्यवस्था है बेड बढ़ाए जा रहे हैं रोज 50 हजार टेस्ट हो रहे हैं।टीकाकरण कार्य्रकम चल रहे है।जरुरी दवाइयां की आपूर्ति को निर्बाध तरीके से किया जा रहा है। और छत्तीसगढ़ की जनता सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। अगर इस आपदा काल में किसी का सहयोग नहीं मिला है तो वो भाजपा है। भाजपा के नेता है झूठी मनगढ़ंत आरोप लगाकर तथ्य आधारहीन अफवाह बाजी कर राजनीति कर रहे सहयोग के नाम से भाजपा सांसदों का नेताओं का सहयोग शून्य रहा है।भाजपा के नेता मीडिया में बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं लेकिन वास्तविक में जहां छत्तीसगढ़ के हित की बात रखनी चाहिए उन स्थानों पर बात रखने से इनकी बोलती बंद हो जाती है इनके मुंह में दही जम जाता है। छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है कैसे भाजपा के सांसदों ने अपने सांसद निधि फंड को पीएम केयर् फंड में जमा करवा दिया और लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार को आर्थिक मदद नहीं किया और आज कोरोना को लेकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं भाजपा नेताओं के वास्तविक चरित्र से छत्तीसगढ़ की जनता वाकिफ हो चुकी है
 


Share

Leave a Reply