BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सगाई में DJ बजाने से रोका तो हो गया युवक का मर्डर, इस जिले की है यह घटना

सगाई में DJ बजाने से रोका तो हो गया युवक का मर्डर, इस जिले की है यह घटना
Share

इटावाउत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके के कटेखेड़ा गांव में सगाई के दरम्यान डीजे बजाने से रोका तो विवाद हो गया. इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई. मारपीट में 4 अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं. इटावा के एसएसपी डा.ब्रजेश कुमार सिंह ने इस घटना को लेकर विस्तृत जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि देर रात घटित हुई इस घटना को लेकर के पुलिस में 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. हालांकि मरने वाले के परिजनों की बात को मानें तो पहले से भी उन लोगों से विवाद चल रहा था जिन लोगों ने मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि कटेखेडा गांव में सगाई समारोह था, जिसमें डीजी को लेकर हुए विवाद के बाद कई लोगों ने घर पर आकर मारपीट कर दी. इसमें महिपाल की दर्दनाक मौत हो गई. घायल अवस्था में उसे डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय सयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन इमरजेंसी में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. सभी आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रियता से जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस ने महिपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दोपहर बाद एसएसपी ने पुलिस अफसरों के साथ निरीक्षण किया. जिसके बाद उन्होंने संबधित पुलिस अधिकारियों को हत्यारोपियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करने का निर्देश दिया हुआ है. सभी हत्यारोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय बनी हुई है. जिनके जरिये संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अभी पुलिस के हत्थे कोई भी हत्यारोपी नहीं चढ़ा है. पुलिस गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है.


Share

Leave a Reply