CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जब-जब भाजपा का शासन का होता है तो देश खतरे में होता हैं : रमेश पैगवार

जब-जब भाजपा का शासन का होता है तो देश खतरे में होता हैं : रमेश पैगवार
Share

जांजगीर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित कचहरी चौक जांजगीर में केंद्र की मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से ऊपजी मंहगाई के खिलाफ, मंहगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना दिया। उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व कार्यक्रम प्रभारी रमेश पैगवार ने कहा कि जब भी देश में भाजपा का शासन आता है

तो देश के सार्वजनिक संस्थान, जनता, गंगा और गाय खतरे में आ जाता है, पर ये लोग कहते हैं कि हिंदू खतरे में है। मोदी राज में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित आम जन के जीवन यापन के लिए अति आवश्यक वस्तुओं के दाम में भारी दाम वृद्धि के कारण लोगों का जीवन दुभर हो गया है। इसलिए जनता की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी संकल्पित है। धरना कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवीण पाण्डेय, जिला युंकाध्यक्ष प्रिंस शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह, नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस हसौद अध्यक्ष कुशल कश्यप, राइस किंग खूंटे, गिरधारी यादव, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रामखिलावन राठौर, अनिल राठौर ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्दीकी एवम आभार शिशिर द्विवेदी ने किया। धरना में राघवेन्द्र सिंह सिसोदिया, कमलेश सिंह बाबा, राजकुमार साहू, मनोज कालू अग्रवाल, राघवेन्द्र व्यास, देवकुमार पाण्डेय, हर प्रसाद साहू, गुलाबुद्दीन खान, अजीत सिंह राणा, पंचराम यादव, परमेश्वर निर्मले, रामबिलास राठौर, राजेश राठौर, सतीश नेताम, भुवन जांगड़े, सुखराम गढ़वाल, अशोक कुमार यादव, अशोक सोनवानी, गौतम राठौर, रवि शर्मा, सत्यप्रकाश मुन्ना सिंह, आकाश तिवारी सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे। 


Share

Leave a Reply