BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फोन पर बात करते-करते युवक 120 फीट गहरे कुएं में जा गिरा, मौके पर मौत, आस-पास के इलाके मे मचा हड़कंप

फोन पर बात करते-करते युवक 120 फीट गहरे कुएं में जा गिरा, मौके पर मौत, आस-पास के इलाके मे मचा हड़कंप
Share

चूरू: राजस्थान के चूरू जिला मुख्यालय पर आज यानी गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गई जब शहर के धानुका कुएं के पास 25 वर्षीय एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए 120 फीट गहरे खुले कुएं में जा गिरा. करीब 150 साल पुराने कुएं में युवक के गिरने की यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मोके पर पहुंची और वार्डवासियों की सहायता से युवक को रस्सियों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक की मौत (Death) हो चुकी थी।

संसाधनों के अभाव में शव को 120 फीट गहरे कुएं से बाहर निकालने में करीब दो घण्टे का वक्त लग गया. मृतक की शिनाख्त वार्ड 52 के ही दिनेश उर्फ मीकू सैनी के रूप में हुई है. कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय भरतिया जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. वहां परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके सुपुर्द कर दिया।

पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है
चूरू कोतवाली के एएसआई शिवकुमार ने बताया कि हादसा सुबह हुआ. मृतक के परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि 25 वर्षीय दिनेश उर्फ मीकू मोबाइल फोन पर बात कर रहा था. मोबाइल पर बात करते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया. हालांकि पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।


राह चलते मोबाइल पर बात करना हो सकता है घातक
उल्लेखनीय है मोबाइल पर बात करने या फिर ईयर फोन लगाकर गाने सुनने के दौरान कई बार इस हादसों की खबरें सामने आती हैं. इनमें अधिकतर वाहनों या ट्रेन की चपेट में आने के मामले ज्यादा होते हैं. लेकिन मोबाइल पर बात करते हुये कुंए में गिरने की संभवतया यह पहली घटना है. राह चलते मोबाइल पर बात करना कितना घातक हो सकता है उसका इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है. हादसे के बाद मृतक के मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।


Share

Leave a Reply