BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राहुल या प्रियंका गांधी नहीं तो कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष? पार्टी के पास हैं ये विकल्प

राहुल या प्रियंका गांधी नहीं तो कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष? पार्टी के पास हैं ये विकल्प
Share

नई दिल्ली, कांग्रेस में लंबे समय से पूर्ण कालिक अध्यक्ष की मांग के बीच सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ेंगी. सोनिया के पद को छोड़ने के बाद अब कांग्रेस के सामने नया अध्यक्ष चुनने की चुनौती है, क्योंकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले भी कह चुके हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से इतर कोई और बनें. इसलिए गांधी परिवार से पार्टी का अध्यक्ष चुनने को लेकर फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि यदि राहुल या प्रियंका दोनों में से ही कोई भी पद की जिम्मेदारी नहीं लेते तो अब कांग्रेस की कमान किसके हाथों में जाएगी? कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा? इस पर पार्टी के पास दो ऑप्शन हैं. या तो कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य किसी एक नाम को चुन लें या फिर संगठन का चुनाव किया जाए. इस वक्त पार्टी में ऐसे नेताओं की कमी नहीं है जो कांग्रेस की सेवा कर सकें.

उत्तर से लेकर दक्षिण तक कांग्रेस के नेताओं पर नजर डाली जाए तो पार्टी के पास टैलेंट की कमी नहीं है. कई ऐसे चेहरे हैं जो पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं. पार्टी में ग़ुलाम नबी आज़ाद, पी चिदंबरम, अहमद पटेल, मुकुल वासनिक, कपिल सिब्बल, दिग्विजय सिंह, मिलिंद देवड़ा, शशि थरूर, मनीष तिवारी जैसे अनुभवी नेता भी हैं, जिनके हाथों में कमान को सौंपा जा सकता है. इनमें से कई लोग ऐसे हैं जिन्हें सार्वजनिक पदों पर रहने का लंबा अनुभव है. इनके अलावा अगर अध्यक्ष किसी वरिष्ठ नेता को चुना जाए तो भी पार्टी के पास चेहरों की कमी नहीं है.

कांग्रेस के पास पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, एके एंटनी, सुशील कुमार शिंदे जैसे कई दिग्गज भी हैं जो दशकों के अपने अनुभव के आधार पर समय-समय पर पार्टी को सलाह देते आए हैं. ऐसे में इन्हें भी पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है. वर्तमान में 4 राज्यों में कांग्रेस के मुख्यमंत्री भी हैं- कैप्टन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और वी नारायणसामी.


सोमवार को होगा फैसला!
हालांकि पार्टी का अंतिम फैसला क्या होगा और किसे अध्यक्ष बनाया जाएगा इस पर सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने वाली है. इस बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है. इस बैठक से पहले भी पार्टी में विभिन्न तरह के स्वर उठ रहे हैं जहां कुछ नेता सामूहिक नेतृत्व की वकालत कर रहे हैं तो वहीं एक धड़ा राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर अड़ा हुआ है.
 


Share

Leave a Reply