BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राहुल गांधी ने क्यों कहा मुझे भी गिरफ्तार कर लो, जानिए क्या है पूरा मामला

राहुल गांधी ने क्यों कहा मुझे भी गिरफ्तार कर लो, जानिए क्या है पूरा मामला
Share

नई दिल्ली: पीएम मोदी के खिलाफ जिस पोस्टर को लेकर दिल्ली में गिरफ्तारियां हुई हैं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी वही पोस्टर शेयर किए हैं. राहुल गांधी ने पोस्टर की तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि मुझे भी गिरफ्तार कर लो. वहीं प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर यही पोस्टर लगा लिया. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी की कथित तौर पर आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने के मामले में 25 एफआईआर दर्ज की हैं और 25 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये पोस्टर दिल्ली के कई हिस्सों में लगाए गए थे. इनमें लिखा था, "मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?"पोस्टर दिल्ली के कई इलाकों जैसे शाहदरा, रोहिणी, रिठाला, द्वारका और कई अन्य में पाए गए थे. 12 मई को पुलिस को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ये पोस्टर लगे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई. 13 मई तक सभी पोस्टर हटा दिए गए. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में एक 19 साल का लड़का है जिसने बीच में पढ़ाई छोड़ दी, 30 साल का ऑटो ड्राइवर है और 61 साल का दिहाड़ी मजदूरी करने वाला शख्स भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि एक प्राथमिकी उत्तरी दिल्ली में दर्ज की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस व्यक्ति ने दावा किया है कि उसे तीन पोस्टर चिपकाने के लिए 500 रुपये दिए गए. एक अन्य मामला शाहदरा में दर्ज किया गया, जहां पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद की और इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश की.


Share

Leave a Reply