छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |    Covid-19 : भारत में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, इन लक्षणों को ना करें नजर अंदाज, जानिए बचाव के टिप्स    |    COVID-19 : भारत में बढ़ रहा कोरोना का खतरा ! एक हफ्ते में आए 752 नए मामले, 7 मरीजों ने गवाई जान    |    ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में यहां मिला कोरोना का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, निजी अस्पताल में इलाज जारी…..    |    COVID-19 अपडेट; भारत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, कई राज्यों में नए केसों की पुष्टि    |    Covid-19 : देश में एक बार फिर पैर पसार रहा कोरोना वायरस, देश में 257 एक्टिव केस, जानें छत्तीसगढ़ का हाल…    |

Winter Travel Ideas : सर्दियों में घूमने की कुछ खास जगह, आप भी बनाये अपना ट्रिप, देखिये यह खास रिपोर्ट

Winter Travel Ideas : सर्दियों में घूमने की कुछ खास जगह, आप भी बनाये अपना ट्रिप, देखिये यह खास रिपोर्ट
Share

 Winter Travel Ideas: सर्दियां काफी बढ़ गई हैं और कई राज्यों में तो सर्दी को लेकर अलर्ट भी जारी हो गया है। अधिक ठंड पड़ने से स्कूलों में बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। छुट्टियों पर कहीं घूमने जाने का यह अच्छा मौका है। लोग घर से निकलना तो चाहते हैं, परिवार, बच्चों या दोस्तों के साथ कोई मजेदार ट्रिप भी प्लान करना चाहते होंगे लेकिन सर्दी तो हर जगह है। जिनमे से ये कुछ खास जगह है..

गोवा : वैसे तो समुद्र तट साल भर मनमोहक रहते हैं, लेकिन सर्दियों के दौरान समुद्र तटों पर जाना दिसंबर में उत्तरी गोवा में करने के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है। गोवा एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टीनेशन है, जहां आप दोस्तों, परिवार या फिर सोलो ट्रिप पर भी जा सकते हैं। जनवरी की ठंड में भी आप गोवा में साधारण शर्ट या टी-शर्ट पहन कर घूम सकते हैं।

जैसलमेर : जैसलमेर में रेगिस्तानी जलवायु होती है, जिसका मतलब है कि गर्मियाँ चिलचिलाती हो सकती हैं। लेकिन सर्दी (नवंबर से फरवरी तक) इसके बिल्कुल विपरीत होती है। दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जिससे पर्यटन सुखद हो जाता है। यहां कैंपिंग, नाइट आउट, ऊंट की सवारी और भी कई मजेदार एक्टिविटी का आप लुफ्त उठा सकते हैं। अच्छी बात ये हैं कि कड़ाके के ठंड के बाद भी यहां आपको बहुत कम ठंड लगेगी।-

कुर्ग : इस सर्दी में कूर्ग की सैर की योजना बनाते समय हरे-भरे वातावरण के बीच शुद्ध आनंद का अनुभव करें। कूर्ग कर्नाटक के दक्षिणी राज्य में स्थित एक ग्रामीण जिला है, जो अपने शांत दृश्यों और विश्व स्तरीय कॉफी बागानों के लिए प्रसिद्ध है। कूर्ग बैंगलोर से आने वाले बहुत से लोगों के लिए एक पसंदीदा जगह है। ठिठुरन वाली ठंड में आप यहां गर्माहट को महसूस कर सकते हैं। कुर्ग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

मुंबई : सर्दियों के मौसम में आप घूमने के लिए मुंबई भी जा सकते हैं। यहां समुद्र किनारे आप तेज लहरों को एंजॉय कर सकते हैं। घूमने के लिए मुंबई में कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। प्रसिद्ध मंदिरों से लेकर खूबसूरत नजारों वाली जगहें और यहां का स्ट्रीट फूड यात्रियों को पसंद आता है। कम बजट और सामान्य तापमान में आप सर्दियों की छुट्टियां आराम से बिता सकते हैं।


Share

Leave a Reply