लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत, कई लोग गम्भीर

भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत, कई लोग गम्भीर
Share

जशपुरनगर।  मंगलवार सुबह बिहार से छठ मनाकर लौट रहा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक घटना में गंभीर घायल आसित कुमार, आनंद कुमार ठाकुर रायगढ़ में एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव)हैं। आसित कुमार, पत्नी भवानी कुमारी, बेटा अक्स राज व साथ में आनंद कुमार ठाकुर सहित चार लोग छठ मनाने के लिए बिहार गए हुए थे। मंगलवार सुबह रांची रोड से जशपुर जिला होते हुए एनएच 43 पर वाहन क्रमांक स्वीप्ट डिजायर जेएच 01एसबी 1209 रायगढ जा रहे थे। सुबह साढे 6 बजे करीब जिला मुख्यालय जशपुर से लगभग सात किलोमीटर दूर आगडीह हेलीपेड के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सभी को गंभीर चोट आई।


जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में महिला भवानी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसित कुमार व आनंद ठाकुर को गंभीर चोट आई है। वहीं बालक अक्स राज को भी चोट आई है, लेकिन उसकी स्थिति सामान्य है और वह अच्छे से बातचीत भी कर रहा है। धनविजय सिंह नाम के व्यक्ति के द्वारा वाटसप ग्रूप पर घटना की सूचना देते हुए मदद मांगी गई। जिसके बाद जानकारी मिलने पर जशपुर के डॉ कांति प्रधान, डॉ आशीष गुप्ता, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने तत्काल मदद पहुंचाते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। 

Share

Leave a Reply