नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

गुलाबी बाग में महिला की रेप के बाद हत्या, घर में मिली लाश

गुलाबी बाग में महिला की रेप के बाद हत्या, घर में मिली लाश
Share

नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के पॉश इलाके गुलाबी बाग में शनिवार सुबह एक महिला की लाश उसके फ्लैट से बरामद हुई। महिला की हत्या की गई है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या जिस क्रूरता से की गई है, मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी हैरत में है। महिला की उम्र करीब 55 साल है। वह फ्लैट में अकेली रहती थी।


घटनास्थल पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, महिला एक दुकान चलाती थी। मौके के हालात हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म की ओर भी इशारा कर रहे हैं। घटना की जानकारी पुलिस को सुबह करीब नौ बजे तब मिली, जब महिला ने रोज की तरह अपनी दुकान नहीं खोली। पड़ोसियों ने घर के अंदर झांककर देखा तो महिला मृत पड़ी थी। मौके पर फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीम, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्चड मौजूद हैं।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अभी तक जो कुछ सामने देखने को मिला है, उससे वारदात में किसी परिचित का हाथ लग रहा है। मगर अभी इस बारे में स्पष्ट कह पाना जल्दबाजी हो सकती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला अर्धनग्न हालत में मिली है, और बदन पर जो थोड़े बहुत कपड़े मिले हैं, वे भी फटे हुए हैं।

Share

Leave a Reply