लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

भाजपा आई टी सेल की कार्यशाला सम्पन्न

भाजपा आई टी सेल की कार्यशाला सम्पन्न
Share

 

रायपुर। आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश के आईटी के जिला संयोजक, सह-संयोजक एवं सदस्यता कार्य से जुड़े प्रमुखों की आईटी सेल की कार्यशाला रखी गयी थी। कार्यशाला में ट्रेंनिंग देने दिल्ली से आये आईटी टीम के अनिरुद्ध पुरोहित ने सभी जिलों के आईटी संयोजकों को संगठन चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया। जिलों से आए संयोजकों ने भी अपने-अपने अनुभव और जिज्ञासा को उनके साथ साझा करते हुए प्रशिक्षण लिया। उन्होंने कार्यशाला में संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान के डाटा तथा पार्टी के होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी एवं केंद्रीय पोर्टल की जानकारी दी। आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के ने नगरीय निकाय चुनाव में सोशल मीडिया  एवं आईटी सेल में हो रहे कार्य को लेकर अपना मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रभारी व पूर्व वन औषधि बोर्ड के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, गृह निर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक एवं प्रदेश मंत्री नवीन मार्कण्डे, प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव,  प्रदेश मंत्री निरंजन सिंहा, रायपुर जिला उपाध्यक्ष सत्यम दुवा, आईटी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर जिला संयोजक सुनील पिल्लई, आईटी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मितुल कोठारी, देवदत्त आर्य साहू, रवि मिश्रा, राहुल डुकरे, सौरभ कौतु, संदीप उपारकर, आदित्य कुरील एवं प्रदेश के सभी जिला के संयोजक एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply