रेसलिंग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हारने के बाद रेसलर्स बबिता फोगाट की बहन ने की आत्महत्या
नई दिल्ली। कुश्ती का फाइनल मुकाबला हारने के बाद भारतीय महिला पहलवान रितिका ने सुसाइड कर लिया है। रितिका गीता-बबीता फोगाट की ममेरी बहन थीं। दरअसल, बबिता फोगाट की ममेरी बहन रितिका ने रविवार को रेसलिंग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला था। जिसमें रितिका को हार का सामना करना पड़ा। जिसका सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और फिर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रितिका के परिजनों को उनका शव सौंप दिया। जिसके बाद मंगलवार को रितिका का अंतिम संस्कार राजस्थान के झुंझुनूं जिले के जैतपुर गांव में किया गया। आपको बता दें कि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।







.jpeg)












