छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए 2022 में योगी जरूरी : शाह

मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए 2022 में योगी जरूरी : शाह
Share

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को 2024 में फिर देश का प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना होगा। शाह ने कहा कि यूपी का विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में लोकसभा चुनाव में जीत की नींव डालेगा। उन्होंने प्रदेश की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़ते हुए विश्वास दिलाया कि एक बार फिर भाजपा को 300 से अधिक सीटें जिताकर योगी को मुख्यमंत्री बना दीजिए यूपी को देश का नंबर एक राज्य बना देंगे।
गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ की वृंदावन विहार योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित भाजपा के अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारी और संयोजक सम्मेलन में पार्टी के सदस्यता अभियान और मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान का आगाज किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, संगठन प्रभारी राधा मोहन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में शाह ने `मोदी11` एप लांच करने के साथ भाजपा के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
अमित शाह ने शक्ति केंद्र प्रभारी और संयोजकों के साथ प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में तीन सौ पार सीटें जीतने का संकल्प दिलाते हुए संबोधन की शुरुआत की। शाह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2017 से पहले सपा और बसपा की सरकारों को भी देखा है और 2017 के बाद योगी सरकार को भी देखा है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस परिवारवादी राजनीतिक दल है जो प्रदेश की 22 करोड़ जनता का विकास नहीं कर सकते है।
शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने संकल्प पत्र के वादों के साथ जनता की आशा और विश्वास के अनुरूप सरकार चलाई है लेकिन विपक्षी दल जो गड्ढ़े खोदकर गए हैं उन्हें भरना पांच साल में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने साढ़े चार में परिवर्तन देखा है कि कैसे यूपी में माफिया ने पलायन किया है, कैसे यूपी का विकास हुआ है, उद्योग लगे है, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवा के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि इतना सब करने के बाद भी यूपी में बहुत कुछ करना बाकी है।
नरेंद्र मोदी खुद उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते यूपी को जो भी चाहिए वह तुरंत मिलता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक बार फिर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद की आवश्यकता है। पार्टी जनता की आवश्यकता के अनुरूप 2022 विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र लेकर आएगी उसके शत प्रतिशत वादों पूरा कर 2027 के विधानसभा चुनाव में जाएगी। योगी के नेतृत्व में प्रदेश में हर घर नल योजना भी पूरी होगी।
उन्होंने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव भारत को विश्व गुरू बनाने का चुनाव है, 2022 में एक बार जीता दीजिए तो 2024 में देश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। चुनाव से पहले भाजपा के सदस्यता अभियान का श्रीगणेश करते हुए शाह ने कहा कि दीपावली के बाद चुनाव तेजी पकड़ेगा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग भाजपा के प्रति समर्र्पण दिखाकर पूरी ताकत के साथ चुनाव अभियान में जुट जाएं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उनसे पांच साल का हिसाब मांगा। शाह ने कहा कि अखिलेश यादव को प्रदेश की जनता को इसका हिसाब देना चाहिए कि वह पिछले पांच साल में कितने दिन विदेश में रहे, प्रदेश में जब कोरोना महामारी और बाढ़ आई तब वह कहां थे। बताएं कि पांच साल में कितने दिन विदेश में रहे। शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाते हुए प्रदेश सरकार की पांच वर्ष की प्रमुख उपलब्धियां प्रस्तुत करते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने और उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह सिद्ध किया है कि सरकार परिवार के लिए नहीं बल्कि सूबे के सबसे गरीब व्यक्ति के लिए होती है।
भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारी और संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही पांच साल तक घर में बैठे लोग नए कपड़े पहनकर बाहर आ गए है। उन्होंने कहा कि चुनावी मेंढक यह सोचकर बाहर आएं कि उनकी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सपा बसपा ने स्वयं के लिए, स्वयं के परिवार और अधिक से अधिक अपनी जाति के लिए शासन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और दोनों उप मुख्यमंत्री से पांच साल का हिसाब मांग सकती है। लेकिन वह खुद अखिलेश यादव से हिसाब मांगते है।
शाह ने कहा कि अखिलेश एंड कंपनी, बहन मायावती, गांधी-वाड्रा परिवार के लोग भी सुने इसलिए वे योगी सरकार के पांच साल का हिसाब प्रस्तुत कर रहे है। उन्होंने कहा कि 2017 में जब भाजपा को शासन मिला तब यूपी देश में सातवें नंबर की अर्थव्यवस्था थी। भाजपा सरकार के साढ़े चार साल में दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई है। यूपी की अर्थव्यवस्था 10 लाख करोड़ से बढ़कर 21 लाख 31 हजार करोड़ की गई है। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग में प्रदेश में 14वें से दूसरे स्थान पर यूपी है। प्रदेश में बेरोजगारी की दर 18 से घटकर 4.1 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि पहले यूपी में 12 मेडिकल कॉलेज थे, अब 30 बन गए है, 2022 के पहले 40 मेडिकल कॉलेज का वादा पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश से हर साल 1500 डाक्टर बनते थे अब चार हजार बनेंगे। दिगामी बुखार पर कमी आई है, धान की खरीद 17 हजार करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ की धान खरीद हुई है। गेहूं की खरीद 12 हजार करोड़ से बढ़कर 36 हजार करोड़ हो गई, है। प्रदेश में पांच नए हवाई अड्डे और चार नए एक्सप्रेस-वे बन रहे है। उन्होंने कहा कि महामारी कोरोना कम समय सभी को चिंता थी कि यूपी का क्या होगा। लेकिन योगी आदित्यनाथ ने बेहतर कोरोना प्रबंधन कर लोगों का जीवन बचाया। प्रदेश में सबसे अधिक टेस्ट, वैक्शीनेशन हुए है और आक्सीजन प्लांट भी लगे है।
प्रदेश में सबसे बड़ा काम माफिया से मुक्ति दिलाने का काम किया है। प्रदेश में अपराधों में कमी आई है। बिना किसी भेदभाव, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के पुलिस में 1.43 लाख भर्तियां की गई है। युवा की बेहतर शिक्षा की व्यवस्था कर नई पीढ़ी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि यह तब ही संभव है भाजपा ने परिवार या जाति को छोड़कर प्रदेश की जनता को अपना परिवार मानकर काम किया है। उन्होंने कहा कि योगी ने हर गरीब, युवा, किसान, महिला, दलित और पिछड़े के लिए सरकार चलाई है। उन्होंने कहा कि यही फर्क है परिवारवादी पार्टी और भाजपा के बीच है।
पश्चिम को भी साधा
गृहमंत्री अमित शाह ने मेरठ की बेटियों की शिक्षा और पश्चिमी यूपी के जिलों से हुए पालयन के जरिये ना केवल सपा-बसपा पर हमला बोला बल्कि योगी सरकार में पश्चिमी यूपी के हालात में हुए सुधार के जरिये जाटलैड को साधने का भी प्रयास किया। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले कई साल तक सत्ता में सपा-बसपा के खेल ने यूपी को बर्बाद कर दिया था। उन्होंने कहा कि सपा शासन में यूपी की कानून व्यवस्था की स्थिति देखकर खून खौलता था। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैराना से पलायन शुरू हुआ था तब भी लखनऊ में हुक्मरानों की नींद नहीं टूटी थी। उन्होंने कहा कि मेरठ में विश्वविद्यालय होते हुए भी वहां की बेटियां दिल्ली में कमरा लेकर पढ़ती थी। उन्होंने कहा कि लेकिन योगी सरकार में अब किसी की हिम्मत नहीं है। अब पलायन कराने वाले खुद पलायन कर रहे हैं और पहले जहां हर जिले में तीन-चार बाहुबली होते थे अब दूरबीन लेकर तलाशने से भी नहीं मिल रहे है। उन्होंने कहा कि अब बहन बेटी रात को 12 बजे भी यूपी की सड़क पर बेखौफ निकल सकती है।
आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एजेंडे को भी धार दी
अमित शाह ने धार्मिक और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार देते हुए वोट बैंक को साधने की कोशिश की। शाह ने कहा कि पहले किसी को कल्पना नहीं थी कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनेगा। कहा कि अखिलेश एंड कंपनी पहले ताना मारते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। उन्होंने कहा कि 2019 में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनी तो अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन भी हुआ और अब भव्य रामंदिर भी बनते जनता देख रही है। लेकिन अखिलेश यादव तो मंदिर निर्माण में पांच हजार रुपये का सहयोग देने से भी चूक गए। शाह ने कहा कि सपा की सरकार ने निर्दोष रामभक्तों को गोलियों से भूना था, आज उसी यूपी में राममंदिर बन रहा है।
2017 के बाद अहसास हुआ यूपी राम और कृष्ण की जन्मभूमि है
अमित शाह ने कहा कि मुगलों के शासन से लेकर 2017 तक यूपी में अहसास नहीं हुआ था कि यूपी बाबा विश्वनाथ की भूमि है, भगवान राम और कृष्ण की जन्म और कर्मस्थली है, बौध की निर्वाण स्थली है, संतकबीर की भूमि है। लेकिन 2017 में प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद जनता को यह अहसास हुआ कि यूपी राम, कृष्ण और बाबा विश्वनाथ की भूमि है।
भाजपा के लिए सत्ता हथियाने का जरिया नहीं है चुनाव
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दलों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है जबकि भाजपा के लिए चुनाव लोकतंत्र के महोत्सव, लोक संपर्क का जरिया है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि भाजपा चुनाव से पहले सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि 86 लाख कार्यकर्ता दीपावली पर घर-घर जाकर मेरा परिवार-भाजपा परिवार की पट्टिका और तोरण द्वार लगाकर आएंगे। साथ ही मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर बताएंगे।
अमित शाह ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी का विस्तार करने का जरिया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो हम परिवार नियोजन में तो विश्वास रखते है कि लेकिन जब भाजपा की बात आती है तो हम यह नियम तोड़ देते है। भाजपा के ज्यादा से ज्यादा सदस्य होने चाहिए और सदस्यता अभियान के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है।
शाह ने कहा कि 2014, 2017 और 2019 चुनाव से पहले भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव अभियान का श्रीगणेश सदस्यता अभियान से किया जा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 29 अक्तूबर से दिसंबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक युवाओं महिलाओं, गरीबों, दलितों और पिछड़ों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा और पुराने कार्यकर्ता को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान एक क्रांति और चेतना के रूप में चलेगा।
अमित शाह ने कहा कि सदस्यता अभियान और मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलकर बात करेंगे। कार्यकर्ता जो फीडबैक लेकर आएंगे उसके आधार पर चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और स्वतंत्र देव घोषणा पत्र तैयार तैयार करेंगे। शाह ने कहा कि भाजपा में घोषणा पत्र कोई एनजीओ या एजेंसी नहीं बनाती बल्कि जनसंपर्क कर जनता की इच्छा को जानकर तैयार किया जाता है।
शाह ने कहा कि योगी सरकार ने 2017 में लोक कल्याण संकल्प पत्र में 90 प्रतिशत से ज्यादा वादे पूरे किए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से कहा कि दो महीने में शेष वादे भी पूरे करा दीजिए ताकि जनता भी मान जाए कि भाजपा जो कहती है वह करती है।
अमित शाह ने कहा कि 2014 में यूपी के प्रभारी, 2017 और 2019 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने प्रदेश की जनता के आगे झोली फैलाकर आशीर्वाद मांगा था। यूपी की जनता ने भी भगवान शंकर की तरह कृपा कर दो बार देश और एक बार प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि मोदी को दो बार प्रधानमंत्री बनाने का श्रेय यूपी की जनता को है। वहीं मोदी को जितना प्रदेश की जनता देती है वे भी प्रदेश को तीन गुना देते है।
 


Share

Leave a Reply