नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दोसा खिलाने के बहाने युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

 दोसा खिलाने के बहाने युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
Share

भिलाई| दोसा खिलाने के बहाने खुर्सीपार निवासी आरोपी सुजीत कुमार एक युवती को कुम्हारी स्थित होटल रॉयल फैमिली रेस्टोरेंट ले कर गया था। वहां पौन घंटे के लिए कमरा बुक किया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने जांच के बाद होटल से रजिस्टर और बेडशीट जब्त की है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ज्ञात हो कि खुर्सीपार निवासी आरोपी पहले एक युवती को फोटो कॉपी कराने अपने साथ ले गया। इसके बाद नाश्ता करने अच्छा होटल खोजने के बहाने कुम्हारी के होटल रॉयल फैमिली रेस्टोरेंट पहुंच गए। वहां युवती को दोसा खिलाया फिर होटल व्यावसायी से बात कर एक घंटे के लिए कमरा बुक किया। दोनों कमरे में पौन घंटे तक रहे। दोनों सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साथ दिख भी रहे हैं।

पेट में दर्द होने के बहाने लिया था कमरा-
पुलिस ने बताया कि होटल संचालक हरेन्दर राय से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि दोनों युवक-युवती होटल में आए और नास्ता किया। फिर सुजीत ने युवती के पेट में दर्द होने की बात कहकर एक घंटे के लिए कमरा मांगा। दोनों होटल के कमरे में गए। कुछ समय बाद बाहर आ गए।

 होटल व्यवसायी ने रजिस्टर में इंट्री नहीं की-
सीएसपी छावनी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि युवक ने पौन घंटे के लिए कमरा लिया था। होटल व्यापारी ने रजिस्टर में इंट्री नहीं की थी। पुलिस ने रजिस्टर और कमरे से चादर जब्त किया है। आगे की जांच की जा रही है।

 


Share

Leave a Reply