लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

प्रो कबड्डी लीग का 11वां सत्र 18 अक्टूबर से शुरू होगा

प्रो कबड्डी लीग का 11वां सत्र 18 अक्टूबर से शुरू होगा
Share

मुंबई, 3 सितंबर। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का 11वां सत्र 18 अक्टूबर से शुरू होगा। टूर्नामेंट आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। टूर्नामेंट का आयोजन तीन शहरों में होगा। इसका आगाज 18 अक्टूबर को हैदराबाद में होगा। इसके बाद इसका कारवां 10 नवंबर को नोएडा और फिर तीन दिसंबर को पुणे पहुंचेगा। प्ले ऑफ मुकाबलों की तारीखों और स्थल की घोषणा बाद में की जायेगी। पीकेएल के लीग आयुक्त अनुपम गोस्वामी ने कहा, हमें पीकेएल के 11वें सत्र की शुरुआत की तारीख और स्थानों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 10 सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन करने के बाद पीकेएल का 11वां सत्र लीग की लगातार बढ़ती लोकप्रियता में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा, इससे भारत और दुनिया भर में अन्य जगहों पर कबड्डी के विकास को मजबूती मिलेगी। पुणेरी पलटन इस लीग की गत चैम्पियन है। पिछले महीने आयोजित हुई खिलाड़ियों की नीलामी में रिकॉर्ड आठ खिलाड़ियों के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगी थी।(भाषा)

Share

Leave a Reply