BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक ही परिवार के 22 सदस्य पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हडकंप

 एक ही परिवार के 22 सदस्य पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हडकंप
Share

हैदराबाद। तेलंगाना में एक ही परिवार के 22 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इससे तेलंगाना में हड़कंप मच गया है। ये सभी लोग एक ही परिसर में रहते हैं। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के. हर्षवर्धन के अनुसार उनमें से किसी में कोई भी लक्षण नहीं है। ये सभी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल भी हुए थे।
 
 
मामला तेलंगाना के सूर्यपेट कस्बे का है। यहा एक ही परिवार के 22 सदस्यों का कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कुछ दिन पहले एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद परिवार के लोग संक्रमित हुए हैं। ये सभी लोग एक ही परिसर में रहते हैं। 
 
 
उन्होंने कहा, वे घर में आइसोलेशन में हैं. हम उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि परिवार के किसी भी सदस्य ने हवाई यात्रा नहीं की थी और ब्रिटेन में पाए गए वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने से भी इनकार किया है। परिवार के एक सदस्य को टीबी की बीमारी है और उसकी नियमित जांच के दौरान ही उसका कोरोनावायरस परीक्षण किया गया, जो पॉजिटिव आया।
 
 
चूंकि वह एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, इसलिए वहां और भी जो लोग मौजूद थे, वे भी सतर्क हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने 38 लोगों के समूह का कोविड परीक्षण किया, जिनमें से 22 संक्रमित पाए गए। लगभग चार महीनों के बाद यह पहली घटना है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में एक ही परिवार के लोगों का परीक्षण पॉजिटिव आया है। अधिकारियों ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठा हुए लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों का पालन नहीं किया था। इन लोगों के पड़ोसियों के नमूने भी लिए गए हैं और इलाके का सैनिटाइजेशन भी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि वायरस का सामुदायिक प्रसारण नहीं हुआ है।
 

Share

Leave a Reply