BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मनोरंजन इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर: इस टीवी अभिनेता की फंदे से लटकती मिली लाश

 मनोरंजन इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर: इस टीवी अभिनेता की फंदे से लटकती मिली लाश
Share

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद मनोरंजन इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। टीवी के जाने माने अभिनेता और मॉडल समीर शर्मा का शव उनके घर से बरामद किया गया है। समीर शर्मा का शव मुंबई के मलाड पश्चिम में अहिंसा मार्ग स्थित नेहा सीएचएस अपार्टमेंट में फंदे से लटका मिला है। कहा जा रहा है कि समीर शर्मा ने बुधवार रात को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
 
 
 
बताया जा रहा है कि समीर शर्मा ने यह अपार्टमेंट फरवरी में किराए पर लिया था। शव की स्थिति को देखते हुए, पुलिस को संदेह है कि समीर शर्मा ने एक-दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने आत्महत्या की बात कही है।

समीर शर्मा ने सीरियल कहानी घर घर की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, लेफ़्ट राइट लेफ़्ट, इस प्यार को क्या नाम दूं, ज्योति ,वो रहने वाली महलों की और ये रिश्ते है प्यार के समेत कई टीवी सीरियल में काम किया है। समीर शर्मा ने हंसी तो फंसी और इत्तेफाक जैसी हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

आपको बता दें, समीर शर्मा स्वस्थ्य संबंधी किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसकी वजह से वो काफी परेशान भी रहते थे। हालांकि लंबे इलाज के बाद वो ठीक हो गए थे और बाद उन्होंने एक्टिंग में वापसी भी की थी। 

Share

Leave a Reply