BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: सुशांत केस में बड़ा फैसला, अब CBI करेगी जांच

 बड़ी खबर: सुशांत केस में बड़ा फैसला, अब CBI करेगी जांच
Share

नई दिल्ली। सुशांत केस को लेकर इस बड़ी खबर सामने आ रही है की अब जाँच CBI करेगी, SC ने बिहार सरकार के फैसले को सही ठहराया है। सुशांत की बहन ने इसे बड़ी जीत बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सीबीआई जांच में सहयोग करने की अपील भी की है। आपको बता दे की सुशांत केस की जांच की अब सारी अटकलें खत्म हो गयी है। सुशांत केस की जांच अब सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने सुरक्षित रखे फैसले पर आदेश सुना दिया है।
 
 
सुप्रीम कोर्ट ने ये भी आदेश दिया है कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले में सीबीआई को मदद करेगी। फैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील विकास सिंह ने कहा- सुशांत के परिवार के लिए ये बड़ी जीत है. कोर्ट ने भी माना कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोई जांच नहीं की थी. ये एतिहासिक फैसला है. इंसाफ की तरफ ये पहला और बड़ा कदम है. अब सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी और सुशांत के परिवार को उनकी मौत का सच पता चल सकेगा. रिया ने कल जो बयान जारी किया था वो केवल सहानुभूति पाने के लिए किया था|

पढ़िए पूरी खबर-
वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को भी सही बताया है कि जिसमें सुशांत केस की एफआईआर पटना में दर्ज की गयी थी। कोर्ट ने बिहार सरकार के सीबीआई जांच की अनुशंसा को सही बताया है। महाराष्ट्र सरकार को कोर्ट के आदेश का पालन करने का भी आदेश दिया गया है।
 
 
कोर्ट ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच नहीं बल्कि सिर्फ पूछताछ की थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को चुनौती दे सकती है। 

Share

Leave a Reply