BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: स्मृति ईरानी और उनके सचिव के खिलाफ केस दर्ज, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

 बड़ी खबर: स्मृति ईरानी और उनके सचिव के खिलाफ केस दर्ज, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
Share

सुलतानपुर। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव विजय गुप्ता समेत एक अन्य भाजपा नेता के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में वाद दाखिल कराई है। एमपी एमएलए कोर्ट ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए वाद स्वीकार कर लिया है। मामले में आगली सुनवाई 2 जनवरी को होगी।  

 
प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायालय में केस दायर की है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया है कि राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाए जाने के एवज में स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की है।
 
 
उन्होंने जब इस मुद्दे को सार्वजनिक किया, तो उनके खिलाफ मुसाफिरखाना थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुलिस जब उनके घर पर आई तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई। 
 
 
वर्तिका सिंह ने बताया कि “मैं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हूं। मैं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता भी हूं। केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाए जाने का आश्वासन कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव विजय गुप्ता के साथ भाजपा नेता डॉ. रजनीश की तरफ से दिया गया। मुझसे 25 लाख रुपये की मांग की गई, जिसका ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास मौजूद है। सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि पैसा नहीं दिए जाने पर आप को पद से हटाना पड़ेगा। मैं इस संबंध में स्मृति ईरानी से भी मिली, जिस पर उन्होंने चले जाने की बात कही।` 

बातचीत का ओडियो रेकॉर्डिंग है: वर्तिका सिंह
धोखाधड़ी की शिकार खुद को बताने वाली वर्तिका कहती हैं कि उनके पास कैबिनेट मंत्री और उनके निजी सचिव की ऑडियो रिकॉर्डिंग है।  पूरे प्रकरण में विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट पीके जयंत ने सुनवाई के लिए 2 जनवरी की तारीख तय की है। 

वर्तिका के अधिवक्ता रोहित त्रिपाठी ने कोर्ट में वर्तिका की तरफ से रखे पक्ष में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी करीबी मानी जाती हैं।  वाद दायर होने से भारतीय जनता पार्टी के खेमे में हड़कंप मचा हुआ है।  वाद पत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता डॉ. रजनीश सिंह को भी पक्षकार बनाया गया है। 
 

Share

Leave a Reply