नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: यहां फिर लगाई गई नाईट कर्फ्यू, बार और पब खोलने-बंद करने को लेकर समयसीमा तय

 बड़ी खबर: यहां फिर लगाई गई नाईट कर्फ्यू, बार और पब खोलने-बंद करने को लेकर समयसीमा तय
Share

मुंबई। मुंबई में कोविड-19 की रोकथाम के चलते फिर से पाबंदियां लगाई गई हैं, जिसके तहत पुलिस गश्त और सतर्कता बढ़ाने के साथ-साथ बार और पब खोलने-बंद करने को लेकर भी समयसीमा तय कर दी गई है।

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि मंगलवार से रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू प्रभावी हो गया है। ऐसे में पुलिस मार्च करने के साथ-साथ गली-गली जाकर लोगों से घरों में रहने का अनुरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन, चिकित्सा और जरूरी सेवाएं दे रहे लोगों को सरकारी आदेश से छूट मिली हुई है।
 

बुधवार तड़के दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के निकट और हाजी अली इलाके में पुलिस गश्त बढ़ी हुई देखी गई। पुलिस कर्मियों को यहां डिंडोशी इलाके में मार्च करते हुए भी देखा गया। इसके अलावा उन्हें उपनगर गोरेगांव और मलाड में गश्त करते हुए गलियों में घूम रहे लोगों को घरों को लौटने और सरकारी आदेश का पालन करने का अनुरोध करते देखा गया।
 

अधिकारी ने कहा कि पुलिस होटल, बार, पब और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से रात 11 बजे से पहले अपने परिसर बंद करने का अनुरोध कर रही है।

ब्रिटेन में कोविड-19 के नए प्रकार का पता चलने के बाद बढ़ी चिंताओं के बीच महाराष्ट्र सरकार ने नगर निगम के तहत आने वाले क्षेत्रों में 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऐहतियात के तौर पर रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। 
 

 


Share

Leave a Reply