BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने महिला पर युवक ने फेका तेजाब

 बड़ी खबर: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने महिला पर युवक ने फेका तेजाब
Share

आगरा। आगरा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने महिला पर तेजाब से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के साथ जिला अस्पताल में मेडिकल करवाने आई अनीता ने पड़ोस में रहने वाले युवक अरविंद पर तेजाब से हमले का आरोप लगाया है।
 
 
अनीता का आरोप है कि करीब 2 साल पहले अरविंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। अरविंद के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज है। त्योहारों के चलते न्यू आगरा पुलिस ने अनीता और अरविंद के परिवारों को कोर्ट की तारीख में जाने को कहा थ। अनीता अकेले जबकि अरविंद अपनी बहन के रूबी के साथ तारीख करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचा था।
 

पढ़िए पुए खबर-
अनीता का आरोप है कि अरविंद लगातार धमकियां दे रहा था गुरुवार को कलेक्ट्रेट में सामना होते ही अरविंद ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया. हमले में अनीता की साड़ी जल गई। वारदात के बाद अनीता दहशत में है। इस मामले को लेकर अरविंद और रूबी ने अनीता पर खुद तेजाब से हमले का आरोप लगाया है।
 
 
अरविंद की बहन रूबी का कहना है कि अनीता ने खुद अपने ऊपर तेजाब डाला है. पुलिस भी घटना को संदिग्ध मान रही है. एसपी सिटी का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट में तेजाब से हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. देखना होगा जांच में हमले का क्या सच सामने आता है।

Share

Leave a Reply